
'हम पर कुछ थोपने की कोशिश न करें...', पीस समिट में नहीं बुलाए जाने पर भड़के पुतिन
AajTak
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि हमें वहां आमंत्रित नहीं किया गया है. उनका मानना है कि हमारा वहां कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन साथ ही वो ये भी कहते हैं कि हमारे बिना कुछ भी तय करना नामुमकीन है. और चूंकि हम वहां नहीं जा रहे हैं, इसलिए ये पूरी तरह से सर्कस है.
रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच स्विट्जरलैंड में एक अहम कॉन्फ्रेंस होने जा रही है. इस कॉन्फ्रेंस में रूस को इनवाइट नहीं किया गया है. इसे लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रतिक्रिया दी है.
स्विट्जरलैंड में इस साल जून में 'यूक्रेन पीस समिट' होने जा रही है. इसे लेकर पुतिन ने कहा कि रूस को इस कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित नहीं किया गया है.
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बैठक में पुतिन ने कहा, 'हमें वहां आमंत्रित नहीं किया गया है. उनका मानना है कि हमारा वहां कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन साथ ही वो ये भी कहते हैं कि हमारे बिना कुछ भी तय करना नामुमकिन है. और चूंकि हम वहां नहीं जा रहे हैं, इसलिए ये पूरी तरह से सर्कस है.'
उन्होंने कहा, 'मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हम भी शांति चाहते हैं, लेकिन हम पर ऐसी कोई योजना थोपने की कोशिश न करें, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है.'
स्विट्जरलैंड की सरकार ने 10 अप्रैल को बताया था कि यूक्रेन में शांति हासिल करने के मकसद से जून में दो दिन की समिट आयोजित की जाएगी. हालांकि, रूस ने साफ कर दिया है कि वो इस समिट में हिस्सा नहीं लेगा. पुतिन का कहना है कि वे चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच बेलारूस मध्यस्थ की भूमिका एक बार फिर निभाए.
इससे पहले क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि रूस के बिना यूक्रेन पर कोई भी बातचीत का मतलब नहीं है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









