
हम तो जी मजे ले रहे... सड़क पर मार कुटाई के बीच रील बनाने लगी लड़की, भड़के लोग
AajTak
सोशल मीडिया ने टैलेंट को दिखाने के लिए ग्लोबल प्लेटफॉर्म दिया है, लेकिन कुछ लोग इसे जिम्मेदारी से नहीं इस्तेमाल करते. हाल ही में, हिमाचल प्रदेश से एक वीडियो वायरल हो गया है जिसने इंटरनेट को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में, एक कंटेंट क्रिएटर सड़क पर लड़ते हुए लोगों के बीच में रील बना रही है
सोशल मीडिया ने टैलेंट को दिखाने के लिए ग्लोबल प्लेटफॉर्म दिया है, लेकिन कुछ लोग इसे जिम्मेदारी से नहीं इस्तेमाल करते. हाल ही में, हिमाचल प्रदेश से एक वीडियो वायरल हो गया है जिसने इंटरनेट को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में, एक कंटेंट क्रिएटर सड़क पर लड़ते हुए लोगों के बीच में रील बना रही है. लोग लड़ाई रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इंफ्लुएंसर इस मौके को कंटेंट बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है. लड़की वीडियो में मुस्कुराते हुए नजर आ रही है.
क्या है वीडियो में
हिमाचल प्रदेश के शिमला में मशहूर रिज मैदान का एक वीडियो वायरल हुआ है. कुछ लड़के-लड़कियां आपस में झगड़ रहे हैं. एक लड़का दो लड़कियों के बाल खींचता है. लड़कियां खुद को बचाने की कोशिश करती हैं. सभी एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते हैं. इसी दौरान एक लड़की रील बनाती दिखती है. साथ ही में वो ये कहते हुए दिख रही है-ये देखो शिमला का माहौल, हरियाणा वाले यहां भी स्वाद ले रहे हैं. फिर रील में हरियाणवी गाना बजने लगता है.
क्यों मचा बवाल
दरअसल, पिछले कुछ सालों में हिमाचल का रिज मैदान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए फेवरेट स्पॉट बन गया है. लोग यहां तरह-तरह के रील और वीडियो बनाते हैं.कुछ वीडियो टैलेंट दिखाने वाले होते हैं, लेकिन कुछ रील माहौल खराब करते हैं. स्थानीय लोग इसकी आलोचना करते रहते हैं. हाल ही में, लड़ाई-झगड़ा करते हुए कुछ युवाओं का रील वायरल हुआ, जिससे यह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गया.
देखें वीडियो

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











