
'हम जंग के लिए तैयार हैं', चीनी सेना ने जारी किया प्रोपेगेंडा वीडियो, ताइवान को चेतावनी!
AajTak
वीडियो में पीएलए के लड़ाकू जेट और युद्धपोतों को एक साथ ऑपरेट करते हुए दिखाया गया है. चीन की तरफ से यह वीडियो तब जारी किया गया है जब ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि लियाओनिंग वाहक के नेतृत्व में एक चीनी नौसेना समूह ने बाशी चैनल के पास पानी में प्रवेश किया था, जो दक्षिण चीन सागर और प्रशांत महासागर को जोड़ता है और ताइवान को फिलीपींस से अलग करता है.
चीन की सेना ने रविवार 13 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रोपेगेंडा वीडियो पोस्ट किया. इसमें चीनी सेना को ड्रिल करते हुए दिखाया गया है. वीडियो के साथ जारी एक बयान में चीन की सेना ने कहा, 'हम लड़ाई के लिए तैयार'. यह वीडियो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्वी थिएटर कमांड द्वारा जारी किया गया था, जिसके पास उस क्षेत्र की जिम्मेदारी है जिसमें ताइवान भी शामिल है.
वीडियो में पीएलए के लड़ाकू जेट और युद्धपोतों को एक साथ ऑपरेट करते हुए दिखाया गया है. चीन की तरफ से यह वीडियो तब जारी किया गया है जब ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि लियाओनिंग वाहक के नेतृत्व में एक चीनी नौसेना समूह ने बाशी चैनल के पास पानी में प्रवेश किया था, जो दक्षिण चीन सागर और प्रशांत महासागर को जोड़ता है और ताइवान को फिलीपींस से अलग करता है.
ताइवान को अपना हिस्सा बताता है चीन
चीन लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान को अपने क्षेत्र के रूप में देखता है और ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को 'अलगाववादी' बताता है. चीनी सेना नियमित रूप से द्वीपीय देश के आसपास सैन्य अभ्यास और ड्रिल करती रहती है. चीन ने ताइवान को अपने नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग से इनकार नहीं किया है.
पिछले हफ्ते अपने राष्ट्रीय दिवस भाषण में, लाई चिंग-ते ने कहा कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को ताइवान का प्रतिनिधित्व करने का कोई अधिकार नहीं है. हालांकि यह द्वीप जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए बीजिंग के साथ काम करने को तैयार है.
चीन की 'एनाकोंडा रणनीति'

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








