
'हमें शांति और सुरक्षा गारंटी की तरफ बढ़ना चाहिए, लोगों को फ्री करना चाहिए', बोले व्लोदिमिर जेलेंस्की
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा,
यूक्रेन राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए रूस के साथ चल रही जंग को खत्म करने की दिशा में कदम उठाने की बात कही है. उन्होंने कहा, "हमें शांति की ओर, सुरक्षा की गारंटी की ओर बढ़ना चाहिए और हमें अपने लोगों को फ्री करना चाहिए. हम अपने साझेदारों के साथ जिस तरह भी मुमकिन हो पाए, तेजी से काम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं."
जेलेंस्की ने आगे कहा कि हमारे साझेदारों की यह क्षमता है कि रूस धोखा देने के लिए नहीं बल्कि युद्ध को सच में खत्म करने के लिए तैयार है क्योंकि अभी, रूसी हमले बंद नहीं हुए हैं.
उन्होंने कहा, "हर रात लगभग सौ 'Shahed' ड्रोन यूक्रेन पर हमला करते हैं, मिसाइल हमले नियमित हैं. दुर्भाग्य से ओडेसा सहित हमारे कुछ नागरिक बुनियादी ढांचे और बंदरगाहों पर हमला किया गया है."
व्लोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, "हम कूटनीतिक मोर्चे पर अपना काम कर रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि रूस पर दबाव डालने और वास्तविक शांति प्राप्त करने के लिए सभी जरूरी चीजें तेजी से स्थापित हों. मैं सऊदी अरब में काम करने वाले यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं और हम अपनी कूटनीति के लिए नए कार्य तैयार कर रहे हैं."
ट्रंप ने जताई उम्मीद
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें यूक्रेन में संभावित युद्ध विराम के बारे में कुछ सकारात्मक संदेश मिले हैं, क्योंकि अमेरिकी अधिकारी दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष पर प्रस्तावित 30-दिवसीय विराम पर चर्चा करने के लिए रूस जा रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









