
'हमास से जंग खत्म होने के बाद गाजा पर...', अमेरिका ने इजरायल को दी नसीहत
AajTak
जापान में जी7 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद ब्लिंकन ने दोनों पक्षों के बीच शांति और सुरक्षा की बहाली पर बात की. उन्होंने कहा कि अमेरिका का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच स्थाई शांति बहाल करने के लिए कुछ बातों का पालन करना जरूरी है.
इजरायल और हमास के बीच बीते एक हफ्ते से जंग जारी है. दोनों ओर से बड़े पैमाने पर जान एवं माल की हानि हुई है. गाजा मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है. इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजरायल से कहा है कि हमास के साथ युद्ध खत्म हो जाने के बाद वह गाजा पर दोबारा कब्जा नहीं करे.
जापान में जी7 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद ब्लिंकन ने दोनों पक्षों के बीच शांति और सुरक्षा की बहाली पर बात की. उन्होंने कहा कि अमेरिका का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच स्थाई शांति बहाल करने के लिए कुछ बातों का पालन करना जरूरी है.
ब्लिंकन ने कहा कि मौजूदा स्थिति में और युद्ध के बाद गाजा से फिलिस्तीनी नागरिकों का जबरन विस्थापन रोकना जरूरी है. इसके साथ आतंकवाद या अन्य हमलों के लिए गाजा को प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाए और इजरायल यह सुनिश्चित करे कि हमास के साथ युद्ध खत्म हो जाने के बाद वह गाजा पर दोबारा कब्जा नहीं करेगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने भी गाजा को लेकर इजरायल को चेतावनी दी है. व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि हम मानते हैं कि इजरायल की सेना द्वारा गाजा पर दोबारा कब्जा करना अच्छा नहीं है. यह इजरायल के लिए अच्छा नहीं है. यह इजरायली लोगों के लिए अच्छा नहीं है.
7 अक्टूबर से जारी है जंग
सात अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमला कर दिया था. इसके तुरंत बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था. इन दो हफ्तों की जंग में गाजा पट्टी पूरी तरह से तबाह हो गई है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









