
हमास ने चार बंधकों के शव इजरायल को लौटाए, दर्जनों फिलिस्तीनी भी किए गए रिहा
AajTak
गाजा पट्टी में संघर्षविराम के तहत हमास ने चार इजराइली बंधकों के शव लौटा दिए हैं, जबकि इजरायल ने दर्जनों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है. इजरायल 600 कैदियों को रिहा करेगा, जिनमें 7 अक्टूबर को हिरासत में लिए जाने वाले लोग भी शामिल हैं. इस सप्ताह संघर्षविराम समाप्त हो रहा है, और हमास का कहना है कि आगे के लिए फिलहाल कोई प्रस्ताव उन्हें नहीं मिला है.
गाजा में चल रहे संघर्ष के बीच संघर्षविराम के तहत हमास ने चार बंधकों के शव इजरायल को सौंप दिए हैं. इजरायल की तरफ से भी दर्जनों फिलिस्तीनी कैदी रिहा किए गए हैं, और बताया जा रहा है कि इजरायल से 600 कैदियों की रिहाई होनी हैं. इस घटना से वहां चल रहे संघर्षविराम में एक नई कड़ी जुड़ी है, लेकिन इस सप्ताह संघर्षविराम समाप्त हो रहा है और आगे के लिए हमास को कोई प्रस्ताव नहीं मिला है.
संघर्षविराम समझौते के तहत गाजा में इजरायली युद्ध 19 जनवरी से बंद है, और इस बीच कई चुनौतियां भी सामने आईं. संघर्षविराम का पहला चरण इस सप्ताह समाप्त हो रहा है और इसके अगले चरण में युद्ध पर रोक लगाने की दिशा में बढ़ना था, लेकिन इस पर अब तक कुछ स्पष्ट नहीं है.
यह भी पढ़ें: इजरायली बंधक ने चूमा हमास लड़ाकों का माथा, बोला- आतंकियों ने ऐसा करने को कहा
इजरायल ने की शवों की फॉरेंसिक जांच
हमास ने अभी तक संघर्षविराम के अगले चरण के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिलने की बात कही है. दूसरी तरफ, इजराइल बंधकों के शवों की फॉरेंसिक पहचान कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमास ने वापस वही शव सौंपे हैं जिनकी उन्हें उम्मीद थी. यह प्रक्रिया इजरायल के लिए अहम है क्योंकि इससे पार पाकर वे 600 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई करेंगे.
फिलिस्तीनी कैदियों का धूमधाम से हुआ स्वागत

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








