
हमास तीन इजरायली और पांच थाई बंधकों को करेगा रिहा, 110 फिलिस्तीनी कैदी भी होंगे आजाद
AajTak
संघर्ष विराम समझौते के तहत हमास एक महिला समेत तीन इजरायली और पांच थाई बंधकों को रिहा करेगा. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी. वहां के मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमास मिस्र और कतर के रास्ते से तीन इजरायलियों को छोड़ेगा.
इजरायल और हमास के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के तहत, गुरुवार को हमास एक महिला समेत तीन इजरायली और पांच थाई बंधकों को रिहा करेगा. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है. इजरायली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमास मिस्र और कतर के रास्ते से तीन इजरायली बंधकों को छोड़ेगा.
आईडीएफ ने सैनिक अगम बर्जर (20), अर्बेक येहौद (29) और गादी मोशे मोजेस (80) के नाम सौंपे हैं, जिन्हें आज छोड़ा जाएगा. इसके अलावा हमास थाईलैंड के पांच नागरिकों को भी रिहा करेगा. हालांकि जिन पांच थाई बंधकों को रिहा करने की बात कही जा रही है, उनके नाम की पुष्टि नहीं की गई है.
इजरायल भी कैदियों को छोड़ेगा
बता दें कि गाजा में आठ थाई बंधक हैं. साथ ही एक नेपाली और एक तंजानियाई बंधक भी हमास की कैद में है. थाईलैंड के दो नागरिकों और तंजानिया के एक नागरिक को इजरायल ने पहले ही मृत घोषित कर दिया है. युद्धविराम समझौते के तहत इजरायल भी 110 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा, जिनमें इजरायल के खिलाफ खतरनाक हमलों में शामिल लगभग 30 जवान शामिल हैं. इन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में लंबे इंतजार के बाद आई शांति कितने दिन की? नाजुक मोड़ पर पहुंची इजरायल-हमास की डील, अब क्या करेगा अमेरिका
चार महिला सैनिकों को किया था रिहा

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









