
हमास को रोकने के लिए जो बाइडेन ने मिस्त्र और कतर को लिखा पत्र, कहा- इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए डालें दबाव
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी को पत्र लिखा है. उन्होंने मिस्त्र और कतर के नेताओं से हमास पर दबाव डालकर इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए समझौता लागू कराने का आग्रह किया है.
इजरायल और हमास के बीच युद्ध को करीब 6 महीने होने वाले हैं. लेकिन इसके थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. अब गाजा में बढ़ते मानवीय संकट के बीच अमेरिका इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर सीजफायर का दबाव बना रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मिस्र और कतर के नेताओं से हमास पर दबाव बनाने को कहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को मिस्त्र और कतर के नेताओं से काहिरा में इस हफ्ते के अंत में नए दौर की वार्ता से पहले गाजा में सीजफायर और बंधक की रिहाई के समझौते पर सहमत होने के लिए हमास पर दबाव डालने का अनुरोध किया है. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि सीआईए निदेशक बिल बर्न्स काहिरा वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.
बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाइडेन ने इजरायली बंधकों को रिहा करने की स्थिति पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में हमास से युद्ध विराम के समझौते को लागू आग्रह किया है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति और इजरायल के पीएम ने गुरुवार को एक-दूसरे से फोन पर बातचीत भी की थी. दोनों ने गाजा में पैदा हुए संकट को लेकर चर्चा की थी.
यह भी पढ़ें: एक और जंग का काउंटडाउन... इजरायल और ईरान के बीच कभी भी छिड़ सकता है युद्ध, जानिए क्यों
इजरायल ने हमास के खत्मे की खाई कसम
आपको बता दें कि नेतन्याहू ने हमास के खात्मे की कसम खाई है. नेतन्याहू दो टूक कह चुके हैं कि जब तक हमास बंधकों की रिहाई नहीं कर देता है, तब तक सीजफायर नहीं किया जाएगा. इजरायल लगातार अपने हमले जारी रखेगा. क्योंकि ये हमास के सामने घुटने टेकने जैसा होगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









