
हमास के 4 कमांडरों को IDF ने मार गिराया, चौतरफा दबाव के बीच PM नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग
AajTak
गाजा में अस्पताल के बाहर इजरायली सेना के हवाई हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल के बाहर लोग भागते हुए दिखाई दिए. इस हवाई हमले में दो फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है. ये हमला दीर अल-बलाह में अस्पताल के बाहर हुआ, जहां हजारों शरणार्थी कैंप बनाकर रह रहे हैं.
गाजा में हमास और इजरायल के बीच संघर्ष को करीब 6 महीने होने वाले हैं, लेकिन ये युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इजरायली सेना लगातार बड़े हमले कर रही है, जिसमें हमास के लड़ाकों के साथ बेकसूर लोगों की भी जान जा रही है. ताजा घटनाक्रम में आईडीएफ ने गाजा के दीर अल-बलाह में अस्पताल के बाहर हवाई हमला किया, जिसमें दो फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. यहां हजारों शरणार्थी कैंप बनाकर रह रहे हैं. आईडीएफ ने अल शिफा अस्पताल में हमास के चार कमांडरों को मार गिराने का दावा किया है. उनका कहना है कि वे अस्पताल में छिपे हुए थे.
इस बीच युद्धविराम को लेकर दुनियाभर में प्रदर्शन भी हो रहे हैं. न्यूयॉर्क, लंदन, ट्यूनीशिया, अम्मान, रामल्लाह और कराची में शनिवार को प्रदर्शन हुए. इन देशों में फिलिस्तीनी समर्थकों ने 48वां भूमि दिवस मनाया. इस मौके पर हज़ारों की तादाद में रैलियां निकाली गईं और फौरन सीज़फायर की मांग की गई. न्यूयॉर्क में भी फिलिस्तीन के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए भूमि दिवस मनाया गया. हज़ारों की तादाद में लोगों ने पैदल मार्च निकाला.
इस दौरान लोगों को फ्री फिलिस्तीन के नारे लगाते हुए देखा गया. गाज़ा में फौरन सीजफायर की मांग की गई. लंदन में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली. यहां भूमि दिवस के मौके पर फिलिस्तीन के समर्थन में हज़ारों की तादाद में लोगों ने मार्च निकाला. प्रदर्शन में कुछ यहूदी समुदाय के लोग भी नज़र आए. गाज़ा में नरसंहार का विरोध किया. पाकिस्तान के कराची शहर में भी जमात-ए-इस्लामी पार्टी की तरफ से बड़े पैमाने पर मार्च निकाला गया.
ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिस में फ्रांसिसी दूतावास के बाहर भी कुछ ऐसी ही तस्वीर नज़र आई. हज़ारों की तादाद में लोग इकट्ठा हुए और भूमि दिवस के मौके पर पैदल मार्च कर फिलिस्तनी के समर्थन में नारे लगाए. जॉर्डन की राजधानी अम्मान में लगातार इज़रायल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. शनिवार को भी इज़रयाली दूतावास के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. जॉर्डन सरकार से इज़रायल के साथ तमाम संबंध तोड़ने का आह्वान किया है.
यह भी पढ़ें: गाजा में इजरायली सेना ने की एयरस्ट्राइक, खुफिया सुरंग तबाह, हमास का अहम ठिकाना नेस्तनाबूत

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









