
'हमास के हमले के लिए जिम्मेदार हूं', इजरायल के आर्मी चीफ ने अपने इस्तीफे का किया ऐलान
AajTak
इजरायल के आर्मी चीफ हलेवी ने 7 अक्टूबर के हमले की जिम्मेदारी ली और 6 मार्च को इस्तीफा देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू पहले हमले की जांच के पक्ष में थे, लेकिन अब माना जा रहा है कि हमले की जिम्मेदारी तय करने वाली जांच के वह पक्ष में नहीं हैं. इस बीच इजरायल-हमास के बीच संघर्ष विराम के साथ बंदियों की अदला-बदली जारी है.
इजरायल के आर्मी चीफ हर्जी हलेवी ने 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा कि उनकी विफलताओं की नतीजा था कि उस दिन हमला हुआ और लोग बंधक बना लिए गए थे. उन्होंने कहा कि वह भारी सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेते हुए 6 मार्च को इस्तीफा दे देंगे. इजरायल में लंबे समय से उनके इस्तीफे की उम्मीद की जा रही थी, क्योंकि हमास का हमला एक दिन में इजरायल पर सबसे घातक हमला था.
इजरायल आर्मी चीफ ने कहा कि वह 7 अक्टूबर के अटैक मामले में इजरायल रक्षा बलों की जांच पूरी करेंगे और सुरक्षा चुनौतियों के लिए आईडीएफ की तैयारी को मजबूत करेंगे. अभी स्पष्ट नहीं है कि हलेवी के इस्तीफे के बाद इजरायल का अगला आर्मी चीफ कौन होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि वह पहले से नामित उत्तराधिकारी को आर्मी चीफ का पद सौंप देंगे. आर्मी चीफ के साथ आईडीएफ साउदर्न कमांड के हेड मेजर जनरल यारोन फिंकेलमैन ने भी अपने इस्तीफे का ऐलान किया है.
यह भी पढ़ें: नेकलेस, सर्टिफिकेट... 471 दिन बाद रिहा हुईं इजरायली लड़कियों को हमास के गिफ्ट हैंपर में क्या-क्या?
नेतन्याहू जिम्मेदारी तय करने वाली जांच के खिलाफ!
इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 के हमले को लेकर जांच की मांग की जा रही है, जिसमें 1200 नागिक मारे गए थे और कमोबेश 250 लोग बंधक बना लिए गए थे. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी पहले इसकी जांच के पक्ष में थे और अपने बयानों में कहते रहे थे की इसकी जांच होगी. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि वह हमास के हमले को लेकर अपनी ही सरकार की जिम्मेदारी तय करने वाली जांच शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं.
इजरायल-हमास कर रहे बंदियों की अदला-बदली

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









