
'हमास के आतंकी ने बेटे का सिर काटकर लाखों में बेचा', इजरायली पिता ने बयां किया दर्द
AajTak
हमास के आतंकियों को लेकर जो दावा एक मृत फौजी के पिता ने किया है वो हैरान करने वाला है. पिता के अनुसार हमास ने न केवल उसके फौजी बेटे की निर्मम हत्या की. बल्कि उसका सिर काट कर उसे लाखों रुपए में बेचने की कोशिश भी की.
हमास के आतंकवादी किस हद तक वहशी हैं? एक मामले ने एक बार फिर इस सवाल का जवाब दिया है. हमास के एक आतंकी ने कथित तौर पर करीब आठ लाख बत्तीस हजार रुपए में एक इजरायली सैनिक के कटे हुए सिर को बेचने का प्रयास किया. बताते चलें कि जेरूसलम के 19 वर्षीय सार्जेंट अदिर ताहर का क्षत-विक्षत सिर को पहले हमास आतंकी ने काटा फिर उसे बेचने के लिए रखा. सार्जेंट ताहर 7 अक्टूबर को गाजा से इजरायल में हमास के हमले के दौरान ग्रेनेड फेंके जाने के बाद मारा गया था.
सार्जेंट ताहर हमले के दौरान मारे गए उन 1,200 लोगों में से एक था जिन्हें इजरायल के दक्षिण में हमास के आतंकियों द्वारा मारा गया था. मारे गए इस फौजी के पिता डेविड ताहर ने चैनल 14 से बात करते हुए जो कहानी बताई है वो दिल दहला देने वाली है.
पिता के कहा है कि मृत्यु के बाद सार्जेंट ताहर का सिर उसे क़त्ल करने वाले फौजी ने काट दिया था. पिता ने अपने बेटे के शव के साथ किये गए इस दुर्व्यवहार को 'बेहद बर्बरतापूर्ण' करार दिया है. इसके बाद डेविड ने अदिर के सिर को गाजा से लाने की प्रतिज्ञा की.
उनका मानना था कि दफनाए जाने के बाद, इससे ही अदीर के शरीर और मन को सुकून मिलेगा. बताया ये भी जा रहा है कि सार्जेंट ताहर के सिर को इजरायली रक्षा बल के सैनिकों ने गाजा में एक फ्रीजर में टेनिस गेंदों से भरे डफ़ल बैग में पाया था.
डेविड ने कहा कि आईडीएफ ने उन्हें बताया कि पूछताछ के बाद पकड़े गए आतंकवादियों में से एक ने स्वीकार किया कि वह करीब आठ लाख बत्तीस हजार रुपए में सिर बेचने की कोशिश कर रहा था.
चैनल से बात करते हुए डेविड ने ये भी कहा कि, 'आतंकवादियों, बर्बर लोगों ने उसका सिर काट दिया और सिर को गाजा ले गए. मैंने वह सब कुछ किया जो मैं कर सकता था, यह आसान नहीं था, अंत में मुझे बिना सिर का शरीर मिला. मैंने आग्रह किया कि सेना मुझे शव देखने दे.'

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










