
हमास की सुरंग का हैरान करने वाला Video, इजरायल ने बताया कैसे अंदर चलती है कार
AajTak
सुरंग के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार टनल के अंदर चल रही है, जिसमें दो लोग सवार हैं. इसे शेयर कर इजरायल ने कहा है कि वीडियो हमास लीडर याह्या सिनवार के भाई मोहम्मद सिनवार का है. वह कार में बैठकर गाजा में इरेज क्रॉसिंग के पास सुरंग के जरिए ट्रैवल कर रहे हैं.
गाजा के अंदर हमास ने सुरंगों का जाल बिछा रखा है. ऐसी ही एक सुरंग का खुलासा करते हुए इजरायल ने हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार टनल के अंदर चल रही है, जिसमें दो लोग सवार हैं. इसे शेयर कर इजरायल ने कहा है कि वीडियो हमास लीडर याह्या सिनवार के भाई मोहम्मद सिनवार का है. वह कार में बैठकर गाजा में इरेज क्रॉसिंग के पास सुरंग के जरिए ट्रैवल कर रहे हैं.
रॉयटर्स के मुताबिक वीडियो शेयर करते हुए इजरायली सेना ने कहा है कि उन्होंने लोहे और कंक्रीट से बनी एक बड़ी सुरंग का पता लगाया है. इस सुरंग का इस्तेमाल हमास के आंतकी आने-जाने और हथियार सप्लाई करने के लिए करते थे. IDF के मुख्य सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बताया कि इस टनल को बनाने में लाखों डॉलर खर्च किए गए हैं. IDF ने दावा किया है कि उन्होंने हमास के सबसे बड़े टनल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इरेज क्रॉसिंग से 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस सुरंग का नेटवर्क 4 किलोमीटर लंबा बताया जा रहा है.
हमास को जड़ से खत्म करना है मकसद
बता दें कि इजरायल पर 7 अक्टूबर को किए गए हमास के हमले में करीब 1200 से ज्यादा इजरायली नागरिकों की मौत हुई थी. हालांकि, इसके जवाब में की गई इजरायली एयरस्ट्राइक में अब तक 18 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. इजरायल ने गाजा पर नियंत्रण करने वाले हमास को नष्ट करने की कसम खाई है. यह कसम तब खाई गई.
गाजा में 18 हजार से ज्यादा की मौत
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इजरायली हमलों में करीब 18 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही करीब 49 हजार से ज्यादा लोग इन हमलों में घायल हुए हैं. इजरायल के हमलों से लगातार गाजा में बढ़ते मौत के आंकड़ों के बीच एक हफ्ते का सीजफायर भी हुआ था. इस दौरान हमास ने 100 इजरायली बंधकों को अपनी कैद से आजाद किया था, जिसके बदले में इजरायल ने एक हफ्ते तक गाजा पर कोई अटैक नहीं किया था. हालांकि, एक दिसंबर को यह सीजफायर खत्म हो गया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









