
हमास की नई धमकी, 'अगर इजरायल नहीं मानता है बात तो ताबूतों में ही लौटेंगे बंधक', अभी भी हमास के कब्जे में हैं 101 इजरायली
AajTak
हमास के आर्म्ड विंग ने सोमवार को इजरायल के पीएम को धमकी देते हुए कहा कि अगर इजरायल बात नहीं मानता है तो बंधक ताबूतों में अपने देश लौटेंगे. उन्होंने कहा कि अगर इजरायली सेना बंधकों को रखने वाली जगह पर पहुंचती है तो उसने निपटने के लिए बंधकों की सुरक्षा में तैनात मुजाहिदीनों को साफ निर्देश दिए गए हैं.
गाजा में इजरायल के 6 बंधकों की मौत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर सीजफायर और बंधकों की रिहाई का दबाव बढ़ता जा रहा है. सोमवार को इजरायली पीएम के सख्त रुख के बाद हमास आर्म्ड विंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इजरायल सैन्य कार्रवाई जारी रखता है तो बंधक ताबूतों में इजरायल की जमीन पर पहुंचेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि बंधकों की सुरक्षा में लगे मुजाहिदीनों को नए निर्देश दे दिए गए हैं.
एज्जेदीन अल कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने एक बयान में कहा कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू समझौते के बजाय सैन्य कार्रवाई जारी रखते हुए कैदियों को रिहा कराने पर जोर देने का मतलब ये होगा कि बंधक ताबूतों के अंदर अपने परिवारों के पास लौटेंगे.
मुजाहिदीनों को दिए नए निर्देश
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बंधकों की सुरक्षा में लगे मुजाहिदीनों को नए निर्देश जारी किए गए थे कि यदि इजरायली सेनी बंधकों को रखने वाली जगह पर पहुंचती है तो उनसे निपटने के लिए.
'हमास से चुकता करेंगे हिसाब'
नेतन्याहू ने पहले कहा था कि जिन छह बंधकों के शव मिले थे. उन्होंने हमास के आतंकियों ने फांसी दी थी. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हमास के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि "जो लोग बंधकों को मारते हैं, वे गाजा युद्धविराम के लिए कोई समझौता नहीं चाहते हैं." उन्होंने वादा किया कि वह हमास के आतंकियों का हिसाब चुकता करेंगे. छह बंधकों की मौत के बाद इजरायल के लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए पीएम से बंधकों को जल्द रिहा कराने की अपील की.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









