
हमास का धोखा! जिसे ट्रंप के साथ हुई डील में लौटाया वो इजरायली बंधक की बॉडी ही नहीं
AajTak
इजरायली मीडिया के अनुसार, हमास ने मृत बंधकों के शव लौटाने में धोखेबाजी की है. मीडिया का कहना है कि एक शव किसी इजरायली बंधक का नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से प्रस्तावित 'गाजा पीस प्लान' पर इजरायल-हमास में बनी शुरुआती सहमति के तहत हमास ने मंगलवार को चार मृत बंधकों के शव लौटाए हैं. लेकिन इजरायली मीडिया का कहना है कि हमास ने मृत बंधकों के जो शव लौटाए हैं, उनमें से एक शव किसी इजरायली बंधक का नहीं है. बताया जा रहा है कि इजरायली बंधक बताकर जो शव भेजा गया है, वो गाजा पट्टी के एक व्यक्ति का है.
इजरायल के चैनल 12 ने यह रिपोर्ट प्रकाशित की है. इससे पहले चैनल 11 बताया था कि इजरायली अधिकारी एक शव को लेकर शंकित हैं और वो जांच कर रहे हैं कि लौटाए गए अज्ञात शवों में से एक शव किसी इजरायली नागरिक का नहीं है.
पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जब हमास ने बंधकों के शवों की अदला-बदली के दौरान अन्य व्यक्तियों के अवशेष इजरायली नागरिकों के रूप में सौंप दिए थे.
इजरायली अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हमास युद्धविराम समझौते के तहत किए गए अपने वादों का उल्लंघन कर रहा है और उसे मृत बंधकों के शव तुरंत लौटाने होंगे.
हिब्रू मीडिया से बात करते हुए एक इजरायली अधिकारी ने कहा, 'कल हमास ने जो शव लौटाएं, उनमें से एक शव किसी इजरायली बंधक का नहीं है बल्कि गाजा के एक फिलिस्तीनी व्यक्ति का है.
बाकी तीन शवों की पहचान तामिर निमरोडी, ईतान लेवी और उरिएल बारूख के रूप में की गई है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









