
हमास का टॉप लीडर इजरायली एयरस्ट्राइक में ढेर, IDF का दावा- 7 अक्टूबर के हमले का मास्टरमाइंड था अल-इस्सा
AajTak
आईडीएफ ने दावा किया कि इजरायल की सेना ने 7 अक्टूबर के हमले के मास्टरमाइंड और हमास के संस्थापक सैन्य लीडर को “खत्म” कर दिया है. इजरायल रक्षा बलों के मुताबिक, हाखम मुहम्मद इस्सा अल-इस्सा को गाजा शहर में एयर स्ट्राइक के दौरान ढेर किया गया.
इज़रायली रक्षा बल (IDF) ने दावा किया है कि उसने गाजा सिटी के सबरा इलाके में एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक के जरिए हमास के शीर्ष सैन्य लीडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया है. अल-इस्सा को 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार का मास्टरमाइंड और हमास के सैन्य विंग के संस्थापक सदस्यों में से एक बताया गया है.
आईडीएफ ने अपने बयान में कहा, "अल-इस्सा हमास की सैन्य ताकत बढ़ाने, प्रशिक्षण देने और 7 अक्टूबर के हमले की योजना बनाने में मुख्य भूमिका निभा रहा था. वह हमास की वायु और नौसेना हमलों की योजनाओं में भी अहम भूमिका निभा चुका था."
कौन था अल-इस्सा?
IDF और इज़रायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने यह भी कहा कि वे 7 अक्टूबर के हमले में शामिल सभी आतंकियों को ढूंढकर खत्म करने के अभियान को आगे भी जारी रखेंगे. आईडीएफ के अनुसार, अल-इस्सा हमास के जनरल सिक्योरिटी काउंसिल का सदस्य, ट्रेनिंग हेडक्वार्टर का प्रमुख और अल-क़सम ब्रिगेड्स की मिलिट्री एकेडमी का सह-संस्थापक भी था, जहां वह कथित तौर पर हजारों आतंकियों को प्रशिक्षण देने और तकनीकी क्षमता विकसित करने में लगा हुआ था.
IDF ने यह भी कहा है कि अल-इस्सा ने सीरिया और इराक में युद्ध की ट्रेनिंग ली थी और वर्ष 2005 में सीरिया से गाजा आया था, जहां वह हमास के सैन्य संगठन का अहम हिस्सा बन गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









