
'हमारी संसद में बंद कर दिए जाते हैं विपक्षी नेताओं के माइक', लंदन में ब्रिटिश सांसदों से बोले राहुल गांधी
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन स्थित हाउस ऑफ पार्लियामेंट में 'भारत जोड़ो यात्रा' के अनुभव भी शेयर किए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी संसद में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन बंद कर दिए जाते हैं. वायनाड से 52 वर्षीय सांसद ने कहा कि भारत में विपक्ष का दमन किया जा रहा रहा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने लंदन स्थित हाउस ऑफ पार्लियामेंट के परिसर में ब्रिटिश सांसदों से कहा कि भारत में संसद में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन बंद कर दिए जाते हैं. हाउस ऑफ कॉमन्स के ग्रैंड कमेटी रूम में विपक्षी लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के अनुभव भी शेयर किए.
इस दौरान राहुल गांधी ने माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया, लेकिन वह खराब था. तभी उन्होंने कहा कि हमारे माइक खराब नहीं हैं, वे काम कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आप उन्हें चालू नहीं कर सकते. क्योंकि मैं जब संसद में अपनी बात रखता हूं तो वहां ऐसा कई बार हुआ है. वायनाड से 52 वर्षीय सांसद ने कहा कि भारत में विपक्ष का दमन किया जा रहा रहा है.
कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे यहां नोटबंदी हुई, जो एक विनाशकारी वित्तीय निर्णय था. हमें इस मुद्दे पर चर्चा करने की अनुमति नहीं थी. उन्होंने GST का जिक्र करते हुए कहा कि हमें इस पर भी चर्चा करने की अनुमति नहीं थी. साथ ही कहा कि चीनी सैनिकों के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के मामले में चर्चा करने की भी हमें अनुमति नहीं थी. राहुल ने कहा कि ऐसे हाल में एक घुटन महसूस हो रही है.
राहुल बोले- अगर भारत में लोकतंत्र कमजोर होता है तो...
समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र एक वैश्विक सार्वजनिक अच्छाई है. भारत काफी बड़ा है, अगर भारत में लोकतंत्र को कमजोर किया जाता है, तो यह पूरे प्लेनेट पर कमजोर हो जाता है. भारत का लोकतंत्र अमेरिका और यूरोप के आकार का तीन गुना है और अगर यह लोकतंत्र टूट जाता है, तो यह पूरे प्लेनेट (ग्रह) पर लोकतंत्र के लिए एक बड़ा झटका है.
अनुराग ठाकुर ने साधा राहुल पर निशाना

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









