
'हमारी लड़ाई एक विचारधारा के खिलाफ...', JNU में PM मोदी के खिलाफ भड़काऊ नारे पर आई उपाध्यक्ष गोपिका की सफाई
AajTak
5 जनवरी की रात जेएनयू कैंपस में छात्रों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी की गई.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर विवादों के केंद्र में है. 5 जनवरी की रात कैंपस में आयोजित ‘गुरिल्ला ढाबा’ नामक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी की गई. इस मामले में अब जेएनयू प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने की मांग की है.
प्रशासन की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस नारेबाजी के जरिए न केवल सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवमानना की गई, बल्कि यह जेएनयू के कोड ऑफ कंडक्ट का भी स्पष्ट उल्लंघन है. विश्वविद्यालय ने इन घटनाओं को कैंपस की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया है. पत्र के साथ जेएनयू ने कुछ छात्रों के नाम भी दिल्ली पुलिस को सौंपे हैं, जिनमें जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष के. गोपिका का नाम भी शामिल है.
जेएनयू छात्र संघ उपाध्यक्ष ने आजतक से की बात
इस पूरे विवाद पर जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष के. गोपिका ने आजतक से फोन पर बातचीत की. उन्होंने कहा, "मैं वहीं पर थी. जो नारे लगे थे वो पितृसत्ता और एक विचारधारा के खिलाफ लगाए गए थे, जैसा कि हम जेएनयू में लगाते रहे हैं. मनोवाद की कब्र खुदेगी जैसे नारे भी हम लगाते हैं. किसी एक इंसान के खिलाफ हम नारे नहीं लगाते. हमारी लड़ाई एक विचारधारा के खिलाफ है और उसी तरह की नारेबाजी हम करते हैं. ये हमारा तरीका है यह दिखाने का कि हम पितृसत्ता, मनुवाद और ब्राह्मणवाद के खिलाफ हैं."
जब जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष को बताया गया कि वास्तव में क्या नारे लगे हैं तो उन्होंने कहा कि किसी को व्यक्तिगत तौर पर इसे नहीं लेना चाहिए. के. गोपिका ने आगे कहा, "मैं बार-बार कह रही हूं कि इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लिया जाना चाहिए. ये नारे एक विचारधारा के खिलाफ हैं. महिलाओं, अल्पसंख्यकों, वंचितों के खिलाफ खड़ी सत्ता के विरुद्ध ये नारे हैं. ये नारे इस विचारधारा के खिलाफ हमारे प्रतिरोध का प्रतिबिंब है. इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लिया जाना चाहिए."
क्या हुआ था 5 जनवरी की रात

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








