
'हमारी बेइज्जती हुई, धरती से निशान तक मिटा देंगे', हमास पर भड़के इजरायली मंत्री, IDF चीफ ने धमकाया
AajTak
इजरायली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने कहा है कि सभी बंधकों को वापस लाए बिना सेना आराम नहीं करेगी. उनका यह गुस्सा हमास की उस हरकत पर है जिसमें उसने एक इजरायली बंधक के शव की जगह फिलिस्तीनी व्यक्ति का शव भेज दिया है. इजरायली दक्षिणपंथी मंत्री इतमार बेन ग्वीर ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
इजरायली सेना (IDF) चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने कहा कि जब तक हम सभी बंधकों को वापस नहीं ले आते, तब तक सेना आराम नहीं करेगी. उन्होंने कहा है कि सभी बंधकों को वापस लाना इजरायली सेना का नैतिक, राष्ट्रीय और यहूदी कर्तव्य है.
हमास अब भी 21 मृत बंधकों के शव अपने पास रखे हुए हैं, जबकि पिछले दो दिनों में उसने केवल सात शव लौटाए हैं. इससे पहले सोमवार को हमास ने सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर दिया था.
मृत बंधकों के शवों को लेकर आईडीएफ चीफ जमीर ने कहा, 'राजनीतिक नेतृत्व के साथ मिलकर हम सभी समझौतों को लागू करने पर अडिग रहेंगे. लेकिन जब तक हम सभी बंधकों को वापस नहीं ले आते, हम आराम से नहीं बैठेंगे.'
बुधवार को हमास ने 4 मृत बंधकों के शव इजरायल को सौंपे हैं. लेकिन इजरायली मीडिया की रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि हमास की तरफ से लौटाए गए शवों में से एक इजरायली बंधक का नहीं है.
रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि हमास ने इजरायली बंधक बताकर जो शव भेजा है, वो गाजा पट्टी के एक व्यक्ति का है.
हिब्रू मीडिया से बात करते हुए एक इजरायली अधिकारी ने कहा, 'हमास ने जो शव लौटाए हैं, उनमें से एक शव इजरायली बंधक का नहीं बल्कि एक फिलिस्तीनी का है.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









