
हमारी गंदी फोटो वायरल कर रहे लोग...नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों से बदसलूकी करने वाले कपल की सफाई
AajTak
दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में कथित नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर उठा विवाद अब कानूनी दायरे में पहुंच चुका है. अरुणाचल प्रदेश की महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं आरोपी हर्ष ने वीडियो को एकतरफा बताते हुए माफी मांगी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है. सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई है.
दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र से एक नस्ल भेदी टिप्पणी का मामला सामने आया था. और इसको लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ. अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली पीड़ित महिलाओं के द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कपल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई. वही इस पूरे मामले को लेकर आरोपी हर्ष का कहना है कि सब कुछ एकतरफा बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जा रहा है जबकि ऐसा नहीं है. हालांकि, गुस्से में कुछ बातें मैंने और मेरी पत्नी ने कही हैं जो गलत है उसके लिए मैं माफी मांगता हूं. सोशल मीडिया में मेरे खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, मीडिया ट्रायल हो रहा है, लेकिन मुझे अपने देश की पुलिस और न्यायपालिका पर भरोसा है. पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपी हर्ष ने बताया है कि पूरा मामला जो बताया जा रहा है वह नहीं है. इसमें कई बातें हैं जैसे सिर्फ डस्ट नहीं गिरा था बल्कि बड़े-बड़े पत्थर हमारे एसी पर आकर गिरे थे और जहां पत्थर गिरे थे वहां से आने-जाने का रास्ता है. तो मैं ऊपर गया और जो यह तोड़ रहा था उसको बोला. तभी यह लड़की आई और हमको गाली देने लगी. इस संबंध में मैंने पहले पुलिस को शिकायत दी है. पुलिस भी आई थी और इस दौरान यह सब हुआ. हालांकि हमने गुस्से में काफी कुछ कहा जिसके लिए माफी मांगते हैं . हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं थी जो कुछ हुआ गुस्से में हुआ.
हर्ष ने कहा- इस दौरान उन लोगों ने भी बहुत कुछ भला बुरा हमें कहा है. एक तरफा बात दिखा कर मीडिया ट्रायल हो रहा है. सोशल मीडिया पर हमें टारगेट किया जा रहा है. हमारे फैमिली मेंबर के फोटो न्यूड फोटो के साथ लगाकर वायरल कराए जा रहे हैं. हम लोगों को धमकियां दी जा रही हैं हम लोग 3-4 दिनों से काफी परेशान है. ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि हम नॉर्थ ईस्ट के लोगों का अपमान करें.
उन्होंने कहा- हम नॉर्थ ईस्ट के सपोर्ट में रहे हैं और हम सभी नॉर्थ ईस्ट के लोगों से इसके लिए माफी मांगते हैं. लेकिन इस पूरे मामले में हमारी भी सुनी जाए, एक तरफ के बात को सुनकर जजमेंट ना दिया जाए आगे उन्होंने कहा कि इस देश में न्यायपालिका है पुलिस है कानून है और हमें न्यायपालिका और कानून पर भरोसा है. जब सारी चीज सामने आएगी और सारे फैक्ट की जांच होगी तो सच सामने आएगा.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









