
'हमारा नुकसान हो जाएगा...', श्रीलंका ने पाकिस्तान को याद दिलाया रिश्ता, भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने की लगाई गुहार
AajTak
पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. अब श्रीलंका क्रिकेट ने पीसीबी से इस मैच को खेलने की गुजारिश की है. श्रीलंका आगामी टूर्नामेंट का सह-मेजबान है.
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है. आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान एसएलसी ने पीसीबी को लिखे पत्र में कहा कि कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच से हटने के फैसले के बाद भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है.
श्रीलंका क्रिकेट के मुताबिक इस ब्लॉकबस्टर मैच के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी थीं, लेकिन पाकिस्तान के फैसले के बाद बड़े पैमाने पर होटल बुकिंग कैंसिल हो गईं, जिससे कोलंबो के पर्यटन सेक्टर पर गंभीर असर पड़ा है. रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने कहा कि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के रद्द होने से टूर्नामेंट के व्यावसायिक और खेल से जुड़े समीकरणों पर गंभीर नकारात्मक असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: 'इतना कंफ्यूजन खिलाड़ियों के लिए ठीक नहीं...', भारत-पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मुकाबले पर ईशांत की खरी-खरी
श्रीलंका क्रिकेट ने याद दिलाया कि मुश्किल समय में उसने हमेशा पाकिस्तान का समर्थन किया है और अब मौजूदा स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है. श्रीलंका क्रिकेट ने पुराने सहयोग का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि उसकी टीम ने कठिन और संवेदनशील हालात में भी कई बार पाकिस्तान का दौरा किया था, जब अन्य क्रिकेट देश ऐसा करने से हिचक रहे थे. यह फैसले खेल भावना और दोनों बोर्डों के आपसी सम्मान के तहत लिए गए थे.
पाकिस्तान सरकार ने लिया था फैसला... दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले बांग्लादेश को आखिरी समय में टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के विरोध में पूरे टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी. बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम की भागीदारी का फैसला शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार पर छोड़ दिया था. आखिरकार पाकिस्तान सरकार ने सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए श्रीलंका जाने की अनुमति दे दीय लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने वाले हाई-प्रोफाइल मुकाबले में खेलने से रोक दिया.
श्रीलंका क्रिकेट ने बताया कि मेजबान देश के तौर पर वो इस टूर्नामेंट को लेकर बेहद उत्साहित है और यहां होने वाले सभी मुकाबलों के लिए कमर्शियल, ऑपरेशनल, लॉजिस्टिक और सुरक्षा से जुड़ी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं. इसमें हॉस्पिटैलिटी प्लानिंग और मैच टिकटों की बिक्री भी शामिल है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









