
'हमला नहीं करने की गारंटी देनी होगी...', ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के लिए रखी शर्त
AajTak
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने फ्रांसीसी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा,
ईरान (Iran) के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि ईरान आपसी सम्मान के आधार पर अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए तैयार है. इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी (IRNA) के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री ने ज़ोर देकर कहा, "अमेरिका को सबसे पहले अपना व्यवहार बदलना होगा और यह गारंटी देनी होगी कि वह बातचीत के दौरान ईरान पर आगे कोई सैन्य हमला नहीं करेगा."
उन्होंने कहा कि कूटनीति दोतरफा रास्ता होता है, अमेरिका ने ही बातचीत तोड़कर सैन्य कार्रवाई का सहारा लिया था, इसलिए अमेरिका के लिए अपनी गलतियों की ज़िम्मेदारी स्वीकार करना और व्यवहार में साफ तौर से बदलाव लाना बेहद ज़रूरी है. हमें इस बात का आश्वासन चाहिए कि अमेरिका भविष्य में किसी भी बातचीत के दौरान सैन्य हमलों से परहेज़ करेगा.
फ्रांसीसी अखबार Le Monde को दिए एक इंटरव्यू में अब्बास अरागची ने कहा, "राजनयिक संपर्क और आदान-प्रदान हमेशा से होते रहे हैं. मौजूदा वक्त में, मित्र देशों या मध्यस्थों के जरिए एक डिप्लोमेटिक हॉटलाइन स्थापित की जा रही है."
'ईरान के पास मुआवजा मांगने का अधिकार...'
टॉप ईरानी राजनयिक ने अमेरिकी हमलों से ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को हुए नुकसान पर भी बात की और इस बात पर ज़ोर दिया कि नुकसान की सीमा का आकलन होने के बाद ईरान मुआवज़ा मांगने का अधिकार सुरक्षित रखता है.
यह भी पढ़ें: ईरान ने कतर में अमेरिकी सैन्य संचार प्रणाली को नष्ट किया... सैटेलाइट तस्वीरें बताती हैं सच्चाई

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









