
हमलावर हुआ चीनी रोबोट! वर्कर पर बरसाए लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
AajTak
Humanoid Robots attacks in China: चीन से एक नया वीडियो सामने आया है, जो आजकल इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक Humanoid Robot आक्रामक हो गया और उसने वर्कर पर लात और घूंसे बरसाने शुरू कर दिए. यहां आप वायरल वीडियो भी देख सकते हैं.
चीन से आने वाले Robot के वीडियो अक्सर लोगों को हैरानी में डाल देते हैं. जहां कुछ समय पहले एक कंपनी ने एक फास्ट रनिंग वाला Humanoid Robots पेश किया था, तो अब वहीं एक रोबोट ने टेस्टिंग के दौरान फैक्ट्री वर्कर पर हमला कर दिया. इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.
वीडियो में दिखाया है कि Humanoid Robot की जब टेस्टिंग हो रही थी, तभी फैक्ट्री में मौजूद वर्कर पर रोबोट ने ताबड़तोड़ लात और घूंसे बरसा दिए. इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हो गए हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Robot एक स्टैंड पर टांगा हुआ था
मीडिया रिपोर्ट्स में एक वीडियो को मेंशन किया है, जिसमें Unitree H1 Humanoid Robot एक स्टैंड की मदद से लटकाया हुआ है. इसके बाद वहां एक वर्कर बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से उसकी टेस्टिंग कर रहा था, जिसके बाद अचानक ना जाने क्या हुआ कि वह रोबोट आक्रामक हो गया. वीडियो देखकर पता चलता है कि इस रोबोट की टेस्टिंग हो रही थी.
यह भी पढ़ें: Samsung और Xiaomi के स्मार्टफोन की सेल में गिरावट, भारत में इस कंपनी ने मारी बाजी
इंटरनेट पर पोस्ट हुआ वायरल

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












