
'हमने 'लड़का' पैदा किया, जो उपयोगी है... कांग्रेस ने लड़की', बजट पर बीजेपी नेता के बयान से विवाद
AajTak
राजस्थान विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली ने बेहद आपत्तिजनक लिंगभेदी टिप्पणी की है. उन्होंने बीजेपी के बजट की तुलना 'लड़का पैदा होने' और कांग्रेस के बजट की तुलना 'लड़की के जन्म' कर दी.
राजस्थान विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान सोमवार शाम बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली ने बेटा और बेटी के बीच भेदभाव करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी की. वैर (Weir) से विधायक कोली ने कहा कि बीजेपी सरकार का बजट युवाओं के लिए था, इसलिए उन्होंने पहले, दूसरे और तीसरे बजट में 'लड़का' पैदा किया, जो हमेशा उपयोगी होता है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का बजट बुढ़ापे का था, इसलिए 'लड़की' पैदा हुई और इसी कारण वे विपक्ष में बैठे हैं.
इस बयान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोई आपत्ति नहीं की और अन्य बीजेपी विधायक हंसते रहे. हालांकि, कांग्रेस विधायकों ने इस पर कड़ा विरोध जताया और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे बेटियों का अपमान और शर्मनाक सोच करार दिया है.
कोली ने बाद में अपने बयान का बचाव करते हुए इसे अपनी 'ब्रजभाषा' का हिस्सा बताया और इसे गलत मानने से इनकार कर दिया.
'लड़के' और 'लड़की' से बजट की तुलना
बहादुर सिंह कोली ने सदन में बोलते हुए कहा कि भजन लाल शर्मा की सरकार ने लगातार तीन बार बजट में 'बेटे' को जन्म दिया है. उन्होंने तर्क दिया कि जवानी में बेटा पैदा करने वाला हमेशा काम आता है. कोली के मुताबिक, कांग्रेस ने चुनाव से ठीक पहले जनता को बेवकूफ बनाने के लिए लोकलुभावन ऐलान किए थे, जो एक लड़की पैदा होने के समान था. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि बेटा पैदा न होने की वजह से ही कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से राजस्थान और बिहार-झारखंड तक... जल जीवन मिशन घोटाले में ACB की रेड, 15 जगह तलाशी ले रही SIT

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









