
'हमने फटी OMR शीट को लेकर कोई ईमेल भेजी ही नहीं...', NEET छात्रा के वायरल वीडियो पर NTA का जवाब
AajTak
फटी हुई ओएमआर शीट मिलने पर एनटीए ने लखनऊ की छात्रा आयुषी का परिणाम रोक दिया है. इसको लेकर आयुषी ने लखनऊ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. आयुषी का कहना है कि इसमें उसकी गलती नहीं है. सोशल मीडिया पर आयुषी का इस मामले को बताते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसको लेकर अब एनटीए का जवाब सामने आया है.
NTA Reply on Torn OMR Sheet: नीट यूजी 2024 परीक्षा को लेकर मेडिकल फील्ड में खलबली मची हुई है. परीक्षा में धांधली को लेकर छात्र एनटीए पर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बीच एक छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा कर रही है कि फटी ओएमआर शीट होने की वजह से एनटीए ने उसका परिणाम रोक दिया है. छात्रा का कहना है कि आंसर की में उसके 720 में से 715 नंबर आ रहे हैं, ओएमआर शीट कैसे फटी, इससे उसका कोई लेना देना नहीं है. इसपर एनटीए का जवाब सामने आया है.
aajtak.in से बातचीत कर आयुषी ने बताया है कि एनटीए ने मेल भेजकर यह सबूत भी दिया था कि उसकी ओएमआर शीट फटी हुई है. छात्रा ने इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है. अब एनटीए ने जवाब दिया है. एनटीए का कहना है उनकी तरफ से छात्रा को कोई ऐसा मेल नहीं भेजा गया, जिसमें फटी ओएमआर शीट की फोटो भेजी हो.
आयुषी ने बताया कि 4 जून को ही NTA को तीन लीगल और 7 नोटिस ई-मेल पर भेजे, जिसमे आयुषी की ओएमआर शीट मेल पर देने को कहा गया. 24 घंटे बाद जो NTA का मेल आया और उस मेल में जो ओएमआर शीट भेजी गई उसको देख आयुषी और उसका पूरा परिवार हैरान रह गया.
मेल पर एनटीए ने भेजी थी OMR शीट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












