
हनुमान मंदिर से चुराया गदा, पछतावा हुआ तो वापस रखा... ऐसे पकड़ा गया चोर
AajTak
नागपूर के कन्हान में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने हनुमानजी के मंदिर से चांदी की गदा चुराई लेकिन गलती की अनुभूति होने पर गदा वापस मंदिर मे रख दी. यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है. पुलिस ने इस मामले मे संदीप लक्षणे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
कहते हैं कि भगवान के दर से चोरी करोगे तो पछताओगे जरूर. कुछ ऐसा ही वाक्या महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ. एक चोर हनुमान मंदिर से गदा चुरा ले गया, लेकिन पछतावा होते ही वह मंदिर आया, गदा लौटाया और भगवान से माफी मांगी. इसका सीसीटीवी वायरल हो रहा है. फिलहाल चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है.
दरअसल, नागपूर के कन्हान में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने हनुमानजी के मंदिर से चांदी की गदा चुराई लेकिन गलती की अनुभूति होने पर गदा वापस मंदिर मे रख दी. यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है. पुलिस ने इस मामले मे संदीप लक्षणे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
यह पूरा मामला तब सामने आया जब मंदिर के पुजारी ने 8 अक्टूबर को कन्हान स्थित हनुमान मंदिर की चांदी की गदा चोरी होने की शिकायत पुलिस से की. इस शिकायत के आधार पर कन्हान पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी में एक व्यक्ति को पुलिस ने चांदी की गदा चुराकर ले जाते हुए दिखा. जांच चल रही थी कि दूसरे ही दिन 9 अक्टूबर को आरोपी ने गदा मंदिर मे रख दी.
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जब आरोपी संदिप लक्षणे को पकड़ा और उसने जो जानकारी पुलिस को दी उससे पुलिस के भी होश उड गए. आरोपी संदीप ने पुलिस को बताया कि मंदिर से गदा चोरी करने के बाद उसे गलती की अनुभूती हुई और उसने गदा वापस मंदिर मे रख दी. फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










