
हनीमूनर्स की जन्नत मालदीव में होते हैं सबसे ज्यादा तलाक, गिनीज बुक में भी आ चुका है नाम
AajTak
जिस देश में लाखों जोड़े अपना हनीमून मनाने जाते हैं, उसी मालदीव में दुनिया में सबसे ज्यादा तलाक होते आए हैं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने साल 2022 में इस मुल्क का नाम सबसे ज्यादा डिवोर्स रेट के लिए शामिल किया था. इसके मुताबिक, मालदीव में हर हजार में करीब 11 जोड़ों का तलाक हो जाता है. अमेरिका भी इसमें काफी पीछे है.
यूनाइटेड नेशन्स के मुताबिक मालदीव में 30 साल की होने के पहले ज्यादातर महिलाएं तलाक से गुजर चुकी होती हैं. इसी डेटा की वजह से ये द्वीप समूह गिनीज बुक में भी शामिल हो गया. वैसे हनीमूनर्स की जन्नत कहलाते मालदीव में ऐसा आज से नहीं, कई दशकों से चला आ रहा है. साल 2000 में यहां लगभग 4 हजार शादियों पर 2 हजार डिवोर्स हुए थे.
द्वीप पर शादियां करना आसान!
मोरक्को में जन्मे घुमक्कड़ इब्न-बतूता दुनिया की सैर करते हुए साल 1343 में मालदीव भी पहुंचे. वहां घूमते हुए उन्होंने एक यात्रा संस्मरण लिखा, जिसे नाम दिया- रिह्ला. इसमें कई दूसरे देशों के साथ मालदीव का भी जिक्र था. इसी में इस मोरक्कन यात्री ने लिखा कि कुछ महीने द्वीप पर बिताने के दौरान उसने 6 बार शादियां कीं और तलाक दिए.
शादी को माना टेंपररी बंदोबस्त
वे लिखते हैं कि ऐसे द्वीपों पर शादियां करना आसान है. द्वीप छोटे होते हैं और मेल-मुलाकात होती रहती है. यहां की औरतें काफी आकर्षक हैं. और सबसे अजीब बात है कि यहां के मछुआरे महीनों के लिए समुद्र यात्रा पर निकल जाते हैं. कई बार वे दूसरे द्वीप पर सैटल हो जाते हैं. ऐसे में जाने से पहले वे बीवी को तलाक दे देते हैं ताकि वो भी अपनी जिंदगी जिए. ये एक तरह की टेंपररी व्यवस्था है. लोग शादी करते हैं और यात्रा पर जाते हुए शादी तोड़ देते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









