
हद है! पाकिस्तान को चीन ने दे दी आतंकवाद विरोधी समूह की अध्यक्षता, भारत ने घेरा
AajTak
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने पाकिस्तान को अपने क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी ढांचे (SCO-RATS) का अध्यक्ष बनाया है. RATS की उसी बैठक में पहलगाम हमले की भी निंदी की गई. भारत ने हमले के लिए अप्रत्यक्ष तौर पर पाकिस्तान पर निशाना साधा.
दुनियाभर में आतंकवाद के लिए बदनाम पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी ढांचे (SCO-RATS) का अध्यक्ष बना दिया गया है. चीन के प्रभुत्व वाले इस संगठन ने बुधवार को यह फैसला लिया. फैसले के बाद पाकिस्तान ने आतंकवाद का मुकाबला करने में क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की शपथ ली.
पाकिस्तान को आतंक-विरोधी स्ट्रक्चर का अध्यक्ष बनाया जाना बेहद ही हास्यापद है क्योंकि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले और फिर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और आतंक की सांठ-गांठ का नजारा पूरी दुनिया ने देखा था. हालांकि, एससीओ के तहत आने वाले इस समूह की अध्यक्षता बारी-बारी से हर देश को दी जाती है और इस बार यह जिम्मेदारी पाकिस्तान को मिली है.
पाकिस्तान को RATS का अध्यक्ष बनाने का फैसला किर्गिस्तान के चोलपोन-अता में RATS परिषद की 44वीं बैठक में लिया गया. इसे लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, 'पाकिस्तान ने 2025-26 के लिए शंघाई सहयोग संगठन के क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी ढांचे की अध्यक्षता संभाली है.'
पाकिस्तान ने RATS परिषद के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पाकिस्तान आपसी विश्वास, समानता और साझा जिम्मेदारी निभाएगा और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा.
RATS ने पहलगाम हमले की निंदा की और इसी हमले के स्पॉन्सर पाकिस्तान को अध्यक्ष बना दिया. निंदा के समय भारत ने आतंकवाद से लड़ने को लेकर दोहरे रवैये का विरोध भी किया.
विरोध करते हुए भारत के डिप्टी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टी.वी. रविचंद्रन ने कहा कि पहलगाम हमले के स्पॉन्सर, ऑर्गेनाइजर और इसे फंडिंग देने वाले को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. उनका इशारा सीधे-सीधे पाकिस्तान की तरफ था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









