
'हथियार छोड़ो वरना...', ट्रंप की हमास को सख्त चेतावनी, गाजा प्लान के दूसरे फेज की घोषणा की
AajTak
हमास के हथियार छुड़वाना ट्रंप की 20-सूत्रीय गाजा योजना के अगले चरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था, लेकिन फिलिस्तीनी समूह ने निरस्त्रीकरण से इनकार कर दिया है. अब ट्रंप ने हमास को चेतावनी हथियार छोड़ने की चेतावनी दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को हमास को चेतावनी दी कि उन्हें अपने हथियार छोड़ने होंगे. ट्रंप ने कहा कि अगर हमास ऐसा नहीं करता है तो अमेरिका तेजी से और संभवतः हिंसक तरीके से कार्रवाई करेगा. यह बयान उन्होंने व्हाइट हाउस में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हावियर मिलेई के साथ बैठक के दौरान दिया.
ट्रंप ने बताया कि उन्होंने हमास तक अपना मैसेज मध्यस्थों के माध्यम से पहुंचाया है. उन्होंने कहा, "वे (हमास) हथियार छोड़ेंगे. और अगर वे हथियार नहीं छोड़ते हैं तो हम उनके हथियार छुड़वाएंगे और यह जल्दी शायद हिंसक तरीके से होगा, लेकिन वे हथियार छोड़ेंगे.'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मैंने हमास से बात की और कहा कि आप हथियार छोड़ेंगे न? और उन्होंने कहा कि हां सर हम हथियार छोड़ देंगे."
हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि हमास के हथियार कैसे लिए जाएंगे और इसमें कौन शामिल होगा. हमास के हथियार छुड़वाना ट्रंप की 20-सूत्रीय गाजा योजना के अगले चरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था, लेकिन फिलिस्तीनी समूह ने निरस्त्रीकरण से इनकार कर दिया है.
ट्रंप ने गाजा योजना के दूसरे चरण की घोषणा की
इजराइल और मिस्र की यात्रा पूरी करने के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने अपनी गाजा योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की भी घोषणा की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर कहा, "जैसा वादा किया गया था, मृतकों को वापस नहीं लाया गया है! दूसरा चरण अभी शुरू हो रहा है."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









