
हत्या की आरोपी पत्नी को बचाने के लिए कोर्ट में आया 'मरा हुआ पति'! बोला- ये मेरी किस्मत थी
AajTak
अपने पति की हत्या की आरोपी महिला को जब कोर्ट लाया गया तो उसने ऐसा बर्ताव किया जैसे उसके अंदर उसके मरे हुए पति की आत्मा आ गई हो. उसने कहा कि- मेरी पत्नी निर्दोष है. मैं खुद अदालत में बोल रहा हूं. मेरी पत्नी ने मुझे नहीं मारा है. मेरी पत्नी ने कुछ भी नहीं किया है. मेरा मरना तो तय था.
एक हत्या की जांच और कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ अजीब हुआ. पोह सेंग हीप नाम के शख्स की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी लाउ सेक यान को जब अदालत लाया गया तो वह अचानक कटघरे में अजीब सा बर्ताव करने लगी. ये देखकर सभी हैरान रह गए.
'मैं पोह सेंग हीप हूं जिसकी मौत हुई है...'
फ्री मलेशिया की रिपोर्ट के अनुसार महिला ऐसे बात कर रही थी मानो उसके ऊपर उसके पति की आत्मा हावी हो गई हो. उसने बोलना शुरू किया- मैं पोह सेंग हीप हूं जिसकी मौत हुई है. मैं खुद अदालत में बोल रहा हूं. मेरी पत्नी ने मुझे नहीं मारा है. मेरी पत्नी ने कुछ भी नहीं किया है. इसके बाद आरोप पत्नी (पूर्व निर्दलीय नेता) ने कोर्ट से कहा कि उसके जरिए उसका पति अदालत को बता रहा है कि मैंने उसकी हत्या नहीं की है बल्कि उसका मरना तो किस्मत को मंजूर था. बता दें कि मामला मलेशिया का है.
'आप मेरी बात क्यों नहीं सुनते?'
इस अजीब सी घटना के बाद, जज रूहानी इस्माइल ने लाउ से कहा कि मुकदमा आधिकारिक तौर पर अभी तक शुरू नहीं हुआ है और डिफेंडेंट को अभी तक आरोपों पर कोई दावा नहीं करना चाहिए था. लेकिन आरोपी महिला ने जज की बात नहीं सुनी और खुद के बेगुनाह होने और उसकी ओर पति के कोर्ट में बोलने का दावा करती रही. लाउ ने फिर कहा "पोह सेंग हीप की हत्या नहीं की गई थी, उसका मरना किस्मत में था. आपको यह समझना होगा कि मेरी पत्नी ने मुझे नहीं मारा. मैं पोह सेंग हीप यहीं हूं. आप मेरी बात क्यों नहीं सुनते कि मेरी पत्नी ने मुझे नहीं मारा? मेरा मरना तय था."
'उसकी हत्या नहीं की, उसका मरना तय था' इसके बाद महिला को समझाकर किसी तरह चुप कराया गया. साथ ही जज ने मुकदमे की अगली तारीखें मार्च 3-7 और मार्च 17-21, 2025 तय कर दीं. लाउ ने फिर कहा- मैं माफी चाहती हूं कृपया हमारे साथ निष्पक्ष रहें. पोह की हत्या नहीं की गई थी, उसका मरना तय था."

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











