
हजारों साल पुरानी कब्र की खुदाई में जो मिला, देखकर पुरातत्वविदों का भी दिल दहला
AajTak
स्लोवाकिया के Vráble टाउन में पुरातत्वविदों की एक टीम ने ऐसी जनसमाधि की खोज की है, जो हजारों साल पहले स्टोन एज की है. इस जनसमाधि में पुरातत्वविदों को 36 बिना सिर वाले कंकाल मिले हैं.
स्लोवाकिया देश में पुरातत्वविदों को कुछ ऐसा मिला है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, वेस्टर्न स्लोवाकिया के Vráble टाउन में पुरातत्वविदों ने एक ऐसी कब्र की खोज की है, जो हजारों साल पहले की है. पुरातत्वविदों को साइट में करीब 36 लोगों के बिना सिर वाले कंकाल मिले हैं. बताया जा रहा है कि जिन लोगों के यह कंकाल हैं, उनकी यहां 5250-4950 BC के दौरान बस्ती रही होगी. पुरातत्वविदों को सेंट्रल यूरोप की सबसे बड़ी निओलिथिक बस्ती की खुदाई में यह सभी कंकाल मिले हैं. दरअसल, स्लोवाकिया के इस टाउन में स्लोवक और जर्मन पुरातत्वविद एक साथ मिलकर स्टोन एज के दौरान सेंट्रल यूरोप में सबसे बड़ी बस्ती को लेकर खोज कर रहे हैं. पुरातत्वविदों का मानना है कि इन सभी लोगों को किसी कल्ट सेलिब्रेशन के दौरान मार दिया गया होगा.
120 एकड़ में फैली है यह पुरानी बस्ती
पिछले सात सालों से जारी उत्खनन और भूभौतिकीय सर्वे में 120 एकड़ में फैली इस बस्ती में अभी तक 300 बड़े घरों की खोज की जा चुकी है. इनमें से 50 से 70 घर ऐसे थे, जो उस समय इस्तेमाल में होंगे.
हर तीन में से एक बस्ती में सुरक्षा के मद्देनजर एक खाई और खेती के अंतिम दौर में बाड़ाबंदी की व्यवस्था रही थी. बस्ती में घुसने के लिए 6 रास्ते हैं, जो सुरक्षा के लिए बनाई गई खाई से होकर गुजरते थे. पिछले खुदाई में इस जगह पर कई अलग-अलग समाधियों की भी खोज की गईं, जो खाई के अंदर या आसपास मिलीं.
एक बच्चे को छोड़कर सभी अवशेष बिना सिर के
अब हो रही खुदाई में पुरातत्वविदों को बस्ती में अंदर जाने के रास्ते के पास वाली खाई से करीब 36 लोगों के अवशेष मिले हैं. खास बात है कि किसी भी कंकाल में सिर नहीं है, सभी में सिर्फ उनके हाथ और पैर मिले हैं. यह सभी अवशेष सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाओं और बच्चों के भी हैं. इन्हीं में सिर्फ एक ही बच्चे के अवशेष ऐसे हैं, जिसमें उसकी खोपड़ी और जबड़ा मिला है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










