
'हजारों चमत्कारों जैसा है हमारा रिश्ता': 7 'सौतन' के साथ रहने वाली महिला
AajTak
8 पत्नियों के साथ रहने वाले शख्स को लेकर उनकी दो पत्नियों ने कई खुलासे किए हैं. एक पत्नी ने कहा है कि शुरुआत में रिलेशनशिप पागलपन जैसा लगता था, किसी को भी इतने लोगों के साथ रहने की आदत नहीं थी. शख्स की उस पत्नी का मानना है कि अब यह रिलेशनशिप, हजारों चमत्कारों से भरा लगता है.
आठ पत्नियों के साथ रहने की वजह से दुनियाभर में चर्चित हुए शख्स की 2 पत्नियों ने रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए हैं. वहीं, शख्स की पहली पत्नी ने कहा कि ग्रुप रिलेशनशिप वाली जिंदगी हजारों चमत्कारों से भरी लगती है.
8 पत्नियों के साथ आर्थर ओ उर्सो, ब्राजील के जोआओ पेसोआ में रहते हैं. इंस्टाग्राम पर भी वह काफी पॉपुलर हैं और अपनी लैविश लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट करते रहते हैं.
लेकिन अपनी इसी लाइफस्टाइल की वजह से वह कुछ लोगों के निशाने पर भी रहते हैं. हाल ही में उनके नए घर पर कुछ लोगों ने ‘राक्षसी परिवार, चले जाओ’ लिख दिया था.
बता दें कि ब्राजील में एक से ज्यादा शादियां करना अवैध है. इसके बावजूद नवंबर 2021 में आर्थर ने एक साथ 9 महिलाओं से शादी कर ली थी. लेकिन बाद में इस रिश्ते से एक पत्नी ने अलग होने का फैसला कर लिया था.
आर्थर और उनकी 8 पत्नियों के रिलेशनशिप के बारे में अब उनकी 2 पत्नियों ने ही कई खुलासे किए हैं. पत्नियों ने रिलेशनशिप की शुरुआत को 'पागलपन' बताया है.
आर्थर ने लुआना से पहली शादी की थी. उन दोनों की शादी सात साल पहले हुई थी. लुआना ने कहा- हमलोग ओपन रिलेशनशिप को एक्सप्लोर करना चाहते थे. मैं सोचती थी यह बहुत अलग होगा और मैंने स्वीकार किया.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









