
सिंगापुर में भारतीय पुजारी ने गिरवी रखे मंदिर के आभूषण, हो गई 6 साल की जेल
AajTak
सिंगापुर के चाइनाटाउन जिले के श्री मरिअम्मन मंदिर के पुजारी कंडासामी सेनापति को दिसंबर 2013 में हिंदू एनडाउमेंट्स बोर्ड ने बतौर पुजारी नियुक्त किया था. उसे बोर्ड से धोखाधड़ी करने और पैसे को देश से बाहर भेजने के आरोप में दोषी करार दिया
सिंगापुर के एक सबसे पुराने हिंदू मंदिर से हैरतअंगेज मामला सामने आया है. मंदिर के एक मुख्य पुजारी को 15 लाख डॉलर के आभूषण गिरवी करने के आरोप में छह साल की सजा सुनाई गई है. यह पुजारी भारतीय है.
सिंगापुर के चाइनाटाउन जिले के श्री मरिअम्मन मंदिर के पुजारी कंडासामी सेनापति को दिसंबर 2013 में हिंदू एनडाउमेंट्स बोर्ड ने बतौर पुजारी नियुक्त किया था. उन्होंने 30 मार्च 2020 को इस्तीफा दे दिया था.
चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड से धोखाधड़ी करने और पैसे को देश से बाहर भेजने के आरोप में दोषी करार दिया गया. इस मामले की जानकारी 2020 में कोरोना महामारी के दौरान सार्वजनिक हो पाई. दरअसल उस समय नियमित ऑडिट के दौरान पता चला कि कई आभूषण लापता हैं.
साल 2014 में पुजारी के अधिकार क्षेत्र में मंदिर के गर्भगृह की तिजोरी की चाबियां और नंबर कोड था, जहां मंदिर के स्वामित्व वाले सोने के 255 आभूषण रखे हुए थे, जिनका कुल मूल्य 11 लाख सिंगापुरी डॉलर बताया गया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, पुजारी ने 2016 में 172 बार सोने के 66 आभूषणों को गिरवी रखा. वह 2016 से 2020 के बीच कई बार मंदिर के आभूषणों को गिरवी रखता रहा. वह ऑडिट के समय गिरवी रखे आभूषणों को वापस लाकर मंदिर के गर्भगृह में रख देता और ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह एक बार फिर आभूषणों को गिरवी रख देता और उसके बदले में पैसे उधार ले लेता.
पुजारी ने 2016 से 2020 के बीच आभूषण गिरवी रखकर 2,328,760 सिंगापुरी डॉलर कमाए. इनमें से कुछ धनराशि उसने अपने बैंक अकाउंट में जमा की जबकि बाकी भारत भेज दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









