
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- जो सक्षम हैं, वो पैसे देकर लगावाएं वैक्सीन
AajTak
कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई. इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत बायोटेक की वैक्सीन लगवाकर स्वदेशी को बढ़ावा दिया है और उन तमाम भ्रांतियों और सवालों का जवाब दिया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन बाजार में आम दवाइयों की तरह उपलब्ध नहीं होगी. भविष्य में ऐसी कोई योजना भी नहीं है, क्योंकि अभी जो कोरोना वैक्सीन बनाई गई है, वह सिर्फ इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए बनाई गई है. वैक्सीन को एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों की खास निगरानी में रखा गया है. इसलिए खुले बाजार में दूसरी दवाइयों की तरह उपलब्ध कराने की अभी कोई संभावना नहीं है. सक्षम लोग पैसे देकर लगवाएं वैक्सीन स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आजतक के साथ खास बातचीत में कहा कि जो लोग सक्षम हैं, उन्हें पैसे देकर ही वैक्सीन लगवानी चाहिए. फिर चाहे वह कोई मंत्री हो, सांसद हो या फिर कोई व्यक्ति. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत बायोटेक की वैक्सीन लगवाकर स्वदेशी को बढ़ावा दिया है और उन तमाम भ्रांतियों और सवालों का जवाब दिया है, जो लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे थे, या जो सवाल उठा रहे थे. पीएम मोदी ने आज खुद आगे आकर वैक्सीन लगवाई.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









