
स्वामी चैतन्यानंद की तीन करीबी महिलाएं गिरफ्तार, छात्राओं को ढोंगी के पास जाने के लिए ऐसे करतीं थीं मजबूर
AajTak
दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद मामले में तीन करीबी महिलाओं श्वेता शर्मा, भावना कपिल और काजल को गिरफ्तार किया. आरोप है कि उन्होंने छात्राओं पर अनुशासन और अन्य बहानों से दबाव डालकर उकसावे और सबूत नष्ट करने में मदद की. पूछताछ में सभी ने अपने अपराध को स्वीकार किया.
स्वामी चैतन्यानंद मामले में पुलिस ने नए खुलासे किए हैं. दिल्ली पुलिस की टीम अल्मोड़ा के उस गेस्ट हाउस में गई, जहां पार्थसारथी छात्राओं के साथ ठहरे थे. वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को पुष्टि की कि छात्राओं के साथ अनुचित गतिविधियां हुई थीं.
इस मामले में स्वामी की तीन करीबी महिलाओं श्वेता शर्मा (एसोसिएट डीन), भावना कपिल (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) और काजल (सीनियर फैकल्टी) को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि इन महिलाओं ने छात्राओं को धमकाने, दबाव डालने और सबूत नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
स्वामी की तीन करीबी महिलाएं गिरफ्तार
पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वो पार्थसारथी के कहने पर ही कार्रवाई करती थीं. छात्राओं पर अनुशासन और अन्य बहानों के माध्यम से दबाव डालना उनकी जिम्मेदारी थी. पुलिस को यह भी पता चला कि छात्राओं की योग की तस्वीरों पर पार्थसारथी ने अशोभनीय टिप्पणियां की थीं.
तीनों आरोपी महिलाओं ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. जांच में यह सामने आया कि पार्थसारथी अपने किए पर कोई अफसोस नहीं दिखा रहे थे. पुलिस ने सभी सबूत जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
तीनों आरोपी महिलाओं ने अपना जुर्म स्वीकार किया

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









