
स्वाति मालीवाल से विभव कुमार ने क्यों की बदसलूकी... ये है सीएम हाउस में हुई मारपीट की Inside Story
AajTak
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीएस विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि विभव ने स्वाति को बुरी तरह से मारा-पीटा है. लेकिन बड़ा सवाल विभव ने स्वाति के साथ ऐसा क्यों क्या? इसके पीछे का मकसद क्या है?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस पूरी तरह सक्रिय है. इस मामले में मारपीट के आरोपी सीएम केजरीवाल के पीएस विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में पूछताछ के बाद पुलिस उनको कोर्ट में पेश कर सकती है. दूसरी तरफ विभव द्वारा दाखिल की गई जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील अनुज त्यागी की कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिल पाई है. 16 मई की शाम को स्वाति ने विभव के खिलाफ केस दर्ज कराया था.
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि 13 मई की सुबह वो सीएम अरविंद केजरीवाल के घर उनसे मिलने पहुंची थी. वो ड्राइंग रूम में बैठी हुई थीं. उसी वक्त विभव कुमार आए और उन पर बुरी तरह टूट पड़े. उन्होंने ना सिर्फ स्वाति के साथ बदसलूकी की है, बल्कि उन्हें बुरी तरह मारापीटा भी. यहां तक कि उन्होंने उनके सीने और पेट पर लात से मारा. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर विभव कुमार ने स्वाति के साथ ऐसा क्यों किया? ऐसा करने के पीछे का मकसद क्या है? सच में उस रोज सीएम हाउस में क्या हुआ था?
13 मई की सुबह आखिर केजरीवाल हाउस में हुआ क्या था?
इन सभी सवालों के जवाब जानने के साथ ही सबसे पहले ये समझ लेते हैं कि 13 मई की सुबह आखिर सीएम हाउस में हुआ क्या था? स्वाति की ओर से दर्ज करवाई गई एफआईआर के मुताबिक वो सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने सुबह सवेरे उनके घर पहुंची थी. वो सबसे पहले सीएम के कैंप ऑफिस में गईं. इसके बाद उन्होंने सीएम के पीएस विभव कुमार को कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो सकी. इसके बाद उन्होंने विभव के मोबाइल नंबर पर व्हाट्स एप मैसेज भी भेजा, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. चूंकि विभव वहां मौजूद नहीं था. इसके बाद वो हमेशा की तरह ही मेन डोर से सीएम हाउस में चली गईं.
वहां उन्हें ड्राइंग रूम में बैठने को कहा गया और बताया गया कि मुख्यमंत्री घर में ही मौजूद हैं और वो जल्द उनसे मिलने आएंगे. लेकिन इससे पहले कि सीएम उनके पास आते, उनके पीएस विभव कुमार धक्के के साथ कमरे में घुस आए और बिना किसी उकसावे के उनके साथ गाली गलौज की शुरुआत कर दी. यहां तक कि बगैर किसी उकसावे के उन पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट भी शुरू कर दी. उन्होंने पहले उन्हें लगातार 7-8 थप्पड़ मारे, जिससे वो बुरी तरह घबरा गईं और मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगीं. उन्होंने किसी तरह अपने पैरों से विभव को खुद से दूर करने की कोशिश करने लगीं.
इसके बाद विभव कुमार फिर उन पर झपट पड़ा और उन्हें घसीटने लगा. उसने जानबूझ कर उसकी शर्ट ऊपर कर दी, जिससे शर्ट के बटन खुल गए. स्वाति इस मारपीट में जमीन पर गिर पड़ीं और उनका सिर ड्राइंग रूम में रखे सेंटर टेबल में जाकर लगा. वो मदद के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन वहां उनकी मदद के लिए कोई नहीं था. विभव ने स्वाति के सीने, पेट, पेट के निचले हिस्से में लातों से मारा. बकौल स्वाति उन्हें इस मारपीट से भयानक दर्द हो रहा था और वो विभव को बार-बार रुकने के लिए कह रही थीं, लेकिन वो इसके लिए तैयार ही नहीं था. वो तो लगातार उन्हें बुरी तरह से मारता जा रहा था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






