
स्वाति मालीवाल मारपीट मामला: विभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में दायर की अग्रिम जमानत याचिका, आज ही होगी सुनवाई
AajTak
स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामल में गिरफ्तार विभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. मामला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील अनुज त्यागी के सामने लिस्टेड किया गया है और इसपर आज ही सुनवाई की जाएगी.
स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामल में गिरफ्तार विभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. मामला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील अनुज त्यागी के सामने लिस्टेड किया गया है और इसपर आज ही सुनवाई की जाएगी. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट मामले में आरोपी विभव कुमार को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. विभव को अरविंद केजरीवाल के सीएम हाउस से हिरासत में लिया गया था और वहां से पुलिस उन्हें सिविल लाइन पुलिस स्टेशन लेकर गई थी. दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि विभव दिल्ली से बाहर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद हैं. विभव कुमार सीएम केजरीवाल के PA हैं. पुलिस विभव को लेकर जैसे ही सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंची तो वहां AAP के लीगल सेल क प्रमुख संजीव नासियार ने जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें धक्का देकर एक तरफ कर दिया.
सूत्रों के मुताबिक, विभव कुमार ने अपनी शिकायत को लेकर दिल्ली पुलिस को जो मेल भेजा था उसका आईपी एड्रेस भी पुलिस ने ट्रैक किया था. कई टीमें विभव की तलाश के लिए लगातार लगी हुईं थी और फाइनली विभव को सीएम आवास से हिरासत में ले लिया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










