
स्वाति मालीवाल का एक और Video आया सामने, CM आवास से हाथ पकड़कर बाहर लाती दिखीं सुरक्षाकर्मी
AajTak
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच इस मामले में सीएम हाउस का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें स्वाति सीएम आवास से निकलती हुईं नजर आ रही है और उनके साथ कुछ महिला सुरक्षाकर्मी भी हैं.
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास में हुई मारपीट के मामले में एक और वीडियो सामने आया है. AAP सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो सीएम आवास का है और 13 मई का है. वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल तेजी से सीएम हाउस से बाहर निकलती नजर आ रही हैं और एक महिला सुरक्षाकर्मी उनका हाथ पकड़कर बाहर ले जा रही हैं. इस दौरान तीन और सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं.
जैसे ही स्वाति मालीवाल बाहर सड़क पर पहुंचती हैं तो महिला सुरक्षाकर्मी से अपना हाथ झटकती हैं. इस दौरान वहां दो पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं और स्वाति सीएम आवास की तरफ इशारा करते हुए उनसे कुछ कहती हैं. हालांकि 'आजतक' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वहीं स्वाति ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोग घर के सीसीटीवी से छेड़छाड़ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: '7-8 थप्पड़ मारे, मेरा कुर्ता फट गया, लात-घूंसे बरसाता रहा विभव...', पुलिस को स्वाति मालीवाल ने क्या बताया
शुक्रवार को सामने आया था एक वीडियो
इससे पहले शुक्रवार को भी स्वाति का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह सीएम आवास के अंदर भड़की हुईं नजर आईं. वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल सीएम हाउस के अंदर बैठी हैं जहां कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कहते हैं. इस दौरान वह विभव पर गुस्सा हो रही हैं. वह कहती हैं, 'आज मैं इन सब लोगों को बताऊंगी.जो करना है करो, तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी....आप मेरी डीसीपी से बात कराइए अभी के अभी. मैं एसएचओ सिविल लाइंस से बात करूंगी पहले. जो होगा यहीं होगा. मुझे हाथ लगाया तो आप लोगों की भी नौकरी खाऊंगी.'
इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी स्वाति से रिक्वेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर स्वाति कहती हैं, 'मैंने अभी 112 पर कॉल कर दी है, पुलिस को आने दीजिए, उसके बाद बात करते हैं. ' इस पर कर्मचारी कहते हैं कि पुलिस भी तो बाहर ही आएगी, यहां तक नहीं आएगी ना? स्वाति कहती हैं नहीं अब जो होगा अंदर ही होगा, अंदर आएगी. कर्मचारी स्वाति से बाहर आने का आग्रह करते है तो वह कहती हैं, 'फेंक दो उठाकर..आप फेंक दो.. ये गंजा.....'

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










