
'स्वर्ग में बिताए 6 मिनट एक पूरे जीवन के जैसा लगा'... इस शख्स ने मौत की बाद की जिंदगी का किया दावा
AajTak
एक शख्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि मैं छह मिनट के लिए मर गया था. मैंने जो अनुभव किया वो चौंकाने वाला था. इस दावे पर अन्य लोग और एक्सपर्ट्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
एक शख्स जो बचपन में छह मिनट के लिए 'मर गया' था, उसने दूसरी दुनिया में जाने और वहां कुछ अलग दृश्यों को देखने का दावा किया है. ये दावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक अनाम यूजर ने किया है. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई यह कहानी सिर्फ एक असत्यापित अनुभव पर आधारित है.
एक यूजर ने रेडिट पर एक किस्सा शेयर किया है, जिसमें उसने दावा किया है कि 2003 में जब वे सिर्फ 15 साल के थे, तब वे अचानक सड़क पर गिर पड़े. पूरे दिन ठीक महसूस करने के बावजूद, उन्हें ठंडा पसीना आने लगा. उनकी सांस फूलने लगी और उन्हें वेंट्रीकुलर फिब्रिलेशन की समस्या हो गई. यह अचानक हार्ट अटैक से मौत का सबसे आम कारण होता है.
छह मिनट बाद फिर से काम करने लगा दिल पैरामेडिक्स के पहुंचने के बाद, व्यक्ति ने दावा किया कि उन्हें पता चला कि उनका दिल धड़कना बंद हो गया था. एम्बुलेंस में मुझे पुनर्जीवित करने के लिए अथक प्रयास किया गया. करीब छह मिनट के बाद उनका दिल फिर से काम करने लगा और वो जीवित हो गए.
6 मिनट तक के लिए मर गया था... व्यक्ति ने दावा किया कि जब 6 मिनट के लिए उनका हृदय रुक गया था और वो मृत हो चुके थे, तब वह एक दूसरी दुनिया में पहुंच गए. उन्होंने दावा किया कि वह उन मुट्ठी भर लोगों में से एक है, जो अस्थायी रूप से हमारी इस दुनिया से परे जाकर मृत्यु को निकट से अनुभव किया है.
कई लोगों ने परलोक जाने का किया है दावा ये घटनाएं, जो दशकों से चिकित्सकों और आम जनता के लिए आकर्षण का विषय रही हैं. ऐसा माना जाता है कि ये तब घटित होती हैं जब लोग चिकित्सकीय रूप से 'मृत' हो जाते हैं और उनके बचने की संभावना बहुत कम होती है. जिन लोगों को ऐसा अनुभव हुआ है उनमें से कई लोगों का दावा है कि उन्होंने परलोक को देखा है.
चकाचौंध रोशनी में नहा गया था शख्स लेकिन, 12,000 से अधिक लाइक पाने वाले रेडिट थ्रेड पर इस अनुभव को याद करते हुए, यूजर ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, मैंने हमारे ब्रह्मांड के बारे में ऐसी बातें सीखीं, जो मैं नहीं जानना चाहता था. इसकी शुरुआत रोशनी से हुई. चकाचौंध करने वाली सफेद रोशनी हर तरफ थी. इसमें मैं नहा गया और मुझे शांति का अनुभव हुआ. यह एक आध्यात्मिक अनुभवों के सामान था. मुझे ऊपर चढ़ने का एक अलग एहसास हुआ, जैसे कि प्रकाश मुझे आसमान की ओर उठा रहा हो. मैं कई दरवाजों से गुजारा, जिन्हें मेरी चक्करदार चेतना ने मुश्किल से महसूस किया.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










