
स्लो हो गया है आपका टीवी? जानिए अपने स्मार्ट टीवी को सुपर फास्ट बनाने की सीक्रेट ट्रिक
AajTak
स्मार्ट टीवी स्लो होना आम बात है. कई बार लोगों को लगता है कि टीवी पुराना हो गया और स्लो हो गया तो बदल लेना चाहिए. लेकिन कई बार कुछ सेटिंग्स में बदलाव करके आप अपने स्मार्ट टीवी को फास्ट बना सकते हैं.
घर में स्मार्ट टीवी होना अब आम बात हो गई है लेकिन दो तीन साल पुराने होते ही कई टीवी स्लो होने लगते हैं. ऐप्स खुलने में समय लगता है, रिमोट दबाने पर रिस्पॉन्स देर से आता है और कभी कभी टीवी हैंग होकर वहीं अटक जाता है.
लोग मान लेते हैं कि टीवी पुराना हो गया है और अब इसका कुछ नहीं किया जा सकता. लेकिन अगर आप थोड़ा सा टाइम निकाल कर कुछ बदलाव करें तो यो प्रॉब्लम सॉल्व हो सकती है.
ज्यादातर मामलों में थोड़ी सी सफाई, सेटिंग में बदलाव और सही इस्तेमाल से पुराने स्मार्ट टीवी की स्पीड काफी हद तक वापस लाई जा सकती है. नए टीवी खरीदने के खर्चे से भी आप बच सकते हैं.
स्टोरेज की दिक्कत
सबसे पहली दिक्कत स्टोरेज भर जाने से आती है क्योंकि स्मार्ट टेलीविजन में मोबाइल फोन की तरह लिमिटेड मेमोरी होती है और समय के साथ ऐप्स, कैश फाइल्स और बैकग्राउंड डेटा जमा होता रहता है. आम तौर पर स्टोरेज फोन की तरह ज्यादा नहीं होती है.
जब स्टोरेज लगभग फुल हो जाती है तो सिस्टम स्लो हो जाता है और ऐप क्रैश करने लगते हैं. टीवी की सेटिंग्स में जाकर गैरजरूरी ऐप्स को हटाना और कैश क्लियर करना टीवी की स्पीड को तुरंत बेहतर कर सकता है और कई बार हैंग होने की समस्या भी यहीं खत्म हो जाती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












