
स्मार्टफोन, लैपटॉप और चिप्स पर नहीं लगेगा रेसिप्रोकल टैरिफ, ट्रंप प्रशासन का ऐलान
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ से कुछ प्रमुख तकनीकी उत्पादों को छूट देने का ऐलान किया है. समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन, लैपटॉप और सेमीकंडक्टर चिप्स इन नए टैरिफ से बाहर रहेंगे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ से कुछ प्रमुख तकनीकी उत्पादों को छूट देने का ऐलान किया है. समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन, लैपटॉप और सेमीकंडक्टर चिप्स इन नए टैरिफ से बाहर रहेंगे.
ये फैसला ट्रंप द्वारा चीन से आयातित वस्तुओं पर 145 प्रतिशत शुल्क और अन्य देशों से आने वाले उत्पादों पर 10 प्रतिशत बेसलाइन ड्यूटी लगाए जाने के बाद लिया गया है. ये कदम खास तौर पर apple जैसी बड़ी टेक कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने अधिकांश उत्पाद चीन में निर्माण और असेंबल कराती हैं.
ब्लूमबर्ग ने अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के नोटिस का हवाला देते हुए बताया कि 5 अप्रैल से अमेरिकी सीमा में प्रवेश करने वाले या गोदामों से निकाले जाने वाले उत्पादों पर यह छूट लागू मानी जाएगी.
एक अमेरिकी एजेंसी के अनुमान के अनुसार apple के लगभग 90 प्रतिशत से अधिक iPhone चीन में बनते हैं, इसके अलावा जो अन्य तकनीकी उत्पाद इस छूट के दायरे में आए हैं, उनमें टेलीकॉम इक्विपमेंट, चिप निर्माण मशीनें, रिकॉर्डिंग डिवाइस, डेटा प्रोसेसिंग मशीनें और प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली शामिल हैं. इनका उत्पादन आमतौर पर अमेरिका में नहीं होता.
विशेषज्ञों का मानना है कि इन उत्पादों की घरेलू उत्पादन सुविधाएं अमेरिका में खड़ी करने में कई साल लग सकते हैं. ऐसे में इस छूट से अमेरिकी टेक कंपनियों को अस्थायी राहत जरूर मिलेगी. हालांकि, रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि यह फैसला अस्थायी हो सकता है, लिहाजा ऐसा माना जा रहा है कि इन उत्पादों पर जल्द ही अलग टैरिफ लगाया जा सकता है, जो संभवतः चीन के लिए कम होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





