
स्पोर्टी लुक और धांसू डिज़ाइन के साथ Hyundai Exter का नया नाइट एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत है इतनी
AajTak
Hyundai Exter Knight Edition: हुंडई ने एक्सटर के नए नाइट एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं जो कि इसे रेगुलर मॉडल से अलग करते हैं. ये नया नाइट एडिशन EXTER के रेगुलर मॉडल SX और SX (O) पर बेस्ड है.
Hyundai Exter Knight Edition: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने आज भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी Hyundai EXTER के नए नाइट एडिशन (Knight Edition) को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. इससे पहले कंपनी ने इस एसयूवी के कुछ टीजर जारी किए थें. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 8.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 10.43 लाख रुपये तक जाती है.
कैसी है Hyundai Exter Knight Edition:
सबसे पहले तो बता दें कि, ये नया नाइट एडिशन EXTER के रेगुलर मॉडल SX और SX (O) पर बेस्ड है. हुंडई ने एक्सटर के नाइट एडिशन को बिल्कुल नया लुक और डिज़ाइन दिया है. इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल से भिन्न करते हैं. इसके फ्रंट में ब्लैक-आउट बॉडी पार्टस देखने को मिलते हैं.
इसमें फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, नए डिज़ाइन का 15 इंच का डायमंड कट अलॉय व्हील और फ्रंट बंपर के अलावा रियर टेलगेट पर कुछ रेड एक्सेंट दिए गए हैं. जो कि इसे स्पोर्टी लुक देते हैं.
कैसा है केबिन:
एसयूवी के केबिन को भी अलग बनाने की पूरी कोशिश की गई है. ऑल-ब्लैक थीम से सजे केबिन को रेड एक्सेंट से पूरा किया गया है. ये रेड एक्सेंट फ्लोर मैट, एयर कंडिशन वेंट्स और स्टीयरिंग व्हील पर देखने को मिलता है. इसके अलावा इक्यूपमेंट लिस्ट ज्यादातर स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है. इसमें सीटों पर नाइट एडिशन की बैजिंग दी गई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












