
स्पेस से लौटे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को नहीं मिलेगा ओवरटाइम! जानें हर रोज कितना मिलता था पैसा
AajTak
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार को 286 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे. उनकी यह यात्रा केवल आठ दिनों की होनी थी, लेकिन उनके स्पेसक्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण यह लंबी हो गई. नासा के प्रवक्ता जिमी रसेल ने बताया कि अंतरिक्ष में रहते हुए भी ये सरकारी कर्मचारी माने जाते हैं और उनकी यात्रा को आधिकारिक यात्रा आदेश के रूप में गिना जाता है.
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर हाल ही में नासा और बोइंग के Starliner मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक लौटे. हालांकि, उनकी कड़ी मेहनत और जोखिम भरे मिशन के बावजूद, उन्हें कोई ओवरटाइम पे नहीं मिलेगा. यानी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को उनके अनुमान से 278 दिन अधिक अंतरिक्ष में बिताने के बावजूद कोई ओवरटाइम नहीं मिलेगा. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नासा के नियमों के तहत उन्हें सिर्फ 5 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन का भत्ता दिया गया.
दरअसल, विलियम्स और विल्मोर मंगलवार को 286 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे. उनकी यह यात्रा केवल आठ दिनों की होनी थी, लेकिन उनके स्पेसक्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण यह लंबी हो गई. नासा के प्रवक्ता जिमी रसेल ने बताया कि अंतरिक्ष में रहते हुए भी ये सरकारी कर्मचारी माने जाते हैं और उनकी यात्रा को आधिकारिक यात्रा आदेश के रूप में गिना जाता है. जानकारी के मुताबिक नासा के अंतरिक्ष यात्री सरकारी कर्मचारी होते हैं और उन्हें तयशुदा वेतन ही मिलता है, चाहे वे पृथ्वी पर हों या अंतरिक्ष में.
केवल $5 प्रतिदिन का भत्ता
रिपोर्ट के मुताबिक नासा के नियमों में स्पष्ट है कि अंतरिक्ष यात्रियों को यात्रा, भोजन और रहने की सुविधा मिलती है, लेकिन कोई ओवरटाइम, छुट्टी या वीकैंड का वेतन नहीं दिया जाता. उन्हें केवल $5 प्रतिदिन का इंसिडेंटल्स भत्ता दिया जाता है, जो यात्रा के दौरान छोटे-मोटे खर्चों के लिए होता है. इस हिसाब से विलियम्स और विल्मोर को उनके 286 दिनों के प्रवास के लिए लगभग $1,430 प्राप्त हुए.
इंसिडेंटल्स खर्चों पर सवालयह स्पष्ट नहीं है कि अंतरिक्ष में 250 मील ऊपर रहते हुए विल्मोर और विलियम्स ने क्या इंसिडेंटल खर्च किए होंगे. आमतौर पर यह भत्ता कुली, सामान ढोने वाले, होटल स्टाफ और अन्य सेवा कर्मचारियों को दिए जाने वाले शुल्क और टिप्स के लिए होता है.
सुनीता विलियम्स ने सितंबर में कहा था, "यह मेरी खुशी की जगह है. मुझे अंतरिक्ष में रहना पसंद है, यह बस मजेदार है."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









