
स्पेस वॉक... अंतरिक्ष में फंसीं सुनिता विलियम्स ने ऐसा क्या किया कि बन गया रिकॉर्ड
AajTak
भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पिछले साल से ही अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं. इसी बीच उन्होंने अपने सह अंतरिक्ष यात्री के साथ मिलकर स्पेस वॉक कर नया कीर्तिमान रच दिया. इसी के साथ विलियम्स सबसे ज्यादा स्पेस वॉक करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हो गई हैं.
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से 5.5 घंटे का स्पेसवॉक कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. यह सुनीता विलियम्स की नौवीं और विल्मोर की पांचवीं स्पेस वॉक थी. इस स्पेस वॉक के साथ ही भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स के नाम अब 62 घंटे, 6 मिनट के कुल स्पेस वॉक का रिकॉर्ड दर्ज हो गया. सबसे ज्यादा स्पेस वॉक करने वालों की नासा की लिस्ट में विलियम्स चौथे स्थान पर आ गई है.
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि विलियम्स और विल्मोर ने स्पेस वॉक के साथ अपने उद्देश्य पूरे कर लिए हैं, जिसमें स्टेशन के ट्रस से रेडियो फ्रीक्वेंसी ग्रुप एंटीना असेंबली को हटाना, डेस्टिनी लैब और क्वेस्ट एयरलॉक की सतह से विश्लेषण के लिए सैंपल लाना शामिल था.
8 दिन के लिए अंतरिक्ष स्टेशन गई, लेकिन अब तक फंसे
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन एक विशाल एयरक्राफ्ट है जो पृथ्वी का चक्कर लगाता है. यह स्टेशन अंतरिक्ष में जाने वाले यात्रियों के लिए घर और प्रयोगशाला की तरह काम करता है. यह 27,600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है और लगभग 93 मिनट में पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी कर लेता है.
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष स्टेशन के परिक्रमा प्रयोगशाला में केवल आठ दिन बिताने थे, लेकिन उनके अंतरिक्ष यान पर तकनीकी समस्याओं के कारण नासा को अपनी योजना बदलनी पड़ी. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने अगस्त में घोषणा की थी कि बोइंग की प्रतिद्वंद्वी स्पेसएक्स फरवरी में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को घर लाएगी. लेकिन स्पेसएक्स ने उन्हें वापस लाने की अवधि को बढ़ा दिया और कहा कि वो अभियान के लिए एक नया स्पेसक्राफ्ट बना रहे हैं.
नासा ने बुधवार को कहा कि वह अरबपति एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ मिलकर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए काम कर रहा है. दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को Crew 9 मिशन के जरिए वापस पृथ्वी पर लाया जाएगा और इसी के साथ ही स्पेस में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के करीब 300 दिन पूरे हो जाएंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









