
स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 119 सांसदों के हस्ताक्षर
AajTak
कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. विपक्ष की ओर से लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर 119 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं.
संसद के चालू बजट सत्र की शुरुआत से ही लोकसभा में रार बढ़ती ही जा रही है. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अब स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने अब स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा सचिवालय और लोकसभा महासचिव को सौंप दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में विपक्ष ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नहीं बोलने दिए जाने को आधार बनाया गया है. लोकसभा स्पीकर के खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस अनुच्छेद 94 सी के तहत लाया गया है.
लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि इस प्रस्ताव पर कुल 119 सांसदों के हस्ताक्षर हैं. यह नोटिस 1.14 बजे लोकसभा के महासचिव को सौंपा गया है. लोकसभा सचिवालय को विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपे जाने के बाद स्पीकर ओम बिरला सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं कर सकेंगे.
आज संचालन करने नहीं आए ओम बिरला
मंगलवार की सुबह 11 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, ओम बिरला सदन की कार्यवाही का संचालन करने चेयर पर नहीं आए. डिप्टी स्पीकर पैनल के पीसी मोहन ने कार्यवाही की शुरुआत कराई. हालांकि, विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो मिनट भी नहीं चल सकी और पहले 12, फिर दो बजे तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: संसद में गतिरोध बरकरार... अमित शाह और स्पीकर ओम बिरला की बैठक बेनतीजा, इन 4 मुद्दों पर फंसा पेंच!

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









