
स्पर्म पर आई ये स्टडी बढ़ा सकती है पुरुषों की चिंता, 40,000 सैंपल की रिपोर्ट
AajTak
जेनेवा के साइंटिस्ट और ऑस्ट्रेलिया के एक वर्ल्ड लीडिंग IVF क्लीनिक ने करीब 40 हजार से ज्यादा स्पर्म टेस्ट का विश्लेषण किया है. इस अध्ययन से वैज्ञानिकों को समझ आया कि इंसान की उम्र बढ़ने के साथ-साथ उसकी स्पर्म क्वालिटी में गिरावट आने लगती है.
स्पर्म पर हुए एक नए शोध के मुताबिक, 40 साल की उम्र के बाद पुरुषों की फर्टिलिटी का स्तर घटने लगता है. खराब जीवनशैली का असर पुरुषों के स्पर्म की गुणवत्ता पर भी हो रहा है. इसे लेकर जेनेवा के साइंटिस्ट और ऑस्ट्रेलिया के एक वर्ल्ड लीडिंग IVF क्लीनिक ने करीब 40 हजार से ज्यादा स्पर्म टेस्ट का विश्लेषण किया है. इस अध्ययन से वैज्ञानिकों को समझ आया कि इंसान की उम्र बढ़ने के साथ-साथ उसकी स्पर्म क्वालिटी में गिरावट आने लगती है. जेनेवा के फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. शेरिल फुआ का कहना है कि इस मामले में 55 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की स्थिति ज्यादा कमजोर होती है. डॉ. फुआ ने बताया कि फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने पर ही कई बार कपल्स को बच्चा कंसीव करने में मुश्किल होती है और कुछ परिस्थितियों में तो मिसकैरेज (गर्भपात) भी हो जाता है. फर्टिलिटी एक्सपर्ट ने बताया कि जेनेवा में अक्सर महिलाएं ऐसी समस्याओं के साथ आगे आती हैं. लेकिन स्टडी में पाया गया कि 40 फीसद से ज्यादा इनफर्टिलिटी के मामले मेल रीप्रोडक्शन यानी पुरुषों से जुड़े हैं, जिनके बारे में अक्सर ठीक से नहीं बताया जाता है.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











