
स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के दिए ये तीन बड़े संदेश
AajTak
बीजेपी की स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को तीन बड़े सियासी संदेश दिए हैं. मोदी ने कार्यकर्ताओं से सत्ता के साथ नम्र व्यवहार रखने की अपील की तो विपक्ष की नैरेटिव को तोड़ने के लिए लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने का टॉस्क दिया. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए 25 साल का टारगेट तय करने का लक्ष्य दिया है.
भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है और कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है. साथ ही पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को तीन बड़े सियासी संदेश दिए हैं. मोदी ने कार्यकर्ताओं से सत्ता के साथ नम्र व्यवहार रखने की अपील की तो विपक्ष की नैरेटिव को तोड़ने के लिए लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने का टॉस्क दिया. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए 25 साल का टारगेट तय करने का लक्ष्य दिया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं से नम्र रहने की अपील पीएम मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से नम्र व्यवहार रखने अपील की है. पीएम ने कहा, जब किसी वृक्ष में फल आता है तो वह वृक्ष झुक जाता है. ऐसे ही हमारे सत्ता संभालते ही हमें सरल होना और नम्र होना चाहिए. इस संकल्पों के साथ कुछ नया कर सकते हैं.' पीएम मोदी ने एक तरह पार्टी कार्यकर्ताओं के अपने व्यवहार को सरल और नम्र रखने का संदेश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी संख्या है, जो जमीन पर रहकर काम करते हैं, लेकिन फ्रंट पर नहीं दिखते हैं. इन्हीं कार्यकर्ताओं की वजह से बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. उन्होंने कहा कि कोरोना ने बहुत बड़ा संकट खड़ा कर दिया था, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपना सुख दुख भूलकर देश की सेवा में लगे रहे. बीजेपी में सेवा करने का ही संकल्प लिया है.
क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






