
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए बंद', ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- आम लोगों को नहीं बनाएंगे निशाना
AajTak
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ईरान ने बड़ा बयान दिया है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ दुश्मन देशों के टैंकरों के लिए बंद है. ईरान अपनी ऊर्जा सुविधाओं पर हमले का कड़ा जवाब देगा.
मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है और हालात पल-पल बिगड़ रहे हैं. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का एक बड़ा बयान सामने आया है. अराघची ने साफ कर दिया है कि दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता 'होर्मुज जलडमरूमध्य' पूरी तरह बंद नहीं है, बल्कि यह सिर्फ 'दुश्मनों और उनके सहयोगियों' के जहाजों और टैंकरों के लिए बंद किया गया है. बाकी देशों के लिए यातायात सामान्य बना हुआ है.
ईरानी मीडिया के मुताबिक, विदेश मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि युद्ध के दौरान आम आबादी वाले इलाकों को बचाने के लिए पूरी सावधानी बरती जाएगी, ताकि नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे. हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर ईरान के तेल डिपो या पावर प्लांट जैसे ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाया गया, तो इसका पहले से कहीं ज्यादा सख्त जवाब दिया जाएगा.
UAE के बंदरगाहों को खाली करने की चेतावनी
जंग के बीच ईरान ने पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की संपत्तियों को खुलेआम धमकी दी है. ईरान ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से कहा है कि वे दुबई के जेबेल अली बंदरगाह, अबू धाबी के खलीफा बंदरगाह और फुजैरा बंदरगाह जैसे इलाकों को तुरंत खाली कर दें. ईरान का आरोप है कि अमेरिका इन बंदरगाहों और गुप्त ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के खारग द्वीप पर हमला करने के लिए कर रहा है. इसीलिए ईरान ने अब इन जगहों को अपने निशाने पर ले लिया है.
बगदाद से दुबई तक बढ़ा तनाव
जमीन पर भी हमले तेज हो गए हैं. शनिवार को बगदाद में अमेरिकी दूतावास के अंदर एक हेलीपैड पर मिसाइल गिरी, जिससे हड़कंप मच गया. वहीं, संयुक्त अरब अमीरात में एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया गया, जिसका मलबा एक तेल सुविधा पर जाकर गिरा. इन घटनाओं ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अगर तेल की सप्लाई रुकती है, तो इसका असर हर देश की जेब पर पड़ेगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









