
स्टॉक मार्केट में डूबा पैसा, 900 डिग्री सेल्सियस गर्म भट्टी में कूदकर दे दी जान
AajTak
चीन में एक हताश फैक्ट्री कर्मचारी के आत्महत्या का मामला सामने आया है. ये शख्स स्टॉक मार्केट में लगभग छह लाख रुपये गंवा चुका था. इसके बाद से ही ये व्यक्ति तनाव में चल रहा था और उसने स्टील की गर्म भट्टी में कूदकर आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय इस भट्टी का तापमान 900 डिग्री सेल्सियस के आसपास था.
चीन में एक हताश फैक्ट्री कर्मचारी के आत्महत्या का मामला सामने आया है. ये शख्स स्टॉक मार्केट में लगभग छह लाख रुपये गंवा चुका था. इसके बाद से ही ये व्यक्ति तनाव में चल रहा था और उसने स्टील की गर्म भट्टी में कूदकर आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय इस भट्टी का तापमान 900 डिग्री सेल्सियस के आसपास था. बता दें कि वांग चीन की स्टील बनाने वाली एक मशहूर कंपनी बूगैंग ग्रुप में पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से काम कर रहे थे. इस कंपनी ने वांग को लेकर 31 मार्च को एक बयान जारी किया और कहा कि पिछले हफ्ते 34 साल के वांग कंपनी की स्टील पाइप ब्रांच में नाइट ड्यूटी कर रहे थे लेकिन इसके बाद वो अचानक गायब हो गए थे. इसके बाद वांग की कंपनी ने उसे ढूंढना शुरू किया और सीसीटीवी फुटेज से उसके बारें में जानकारी हासिल की. कंपनी की फुटेज से सामने आया है कि इस कंपनी की एक भट्टी में पिघलाने की प्रक्रिया चल रही थी. वांग ने पहले इस भट्टी को देखा, अपने हेल्मेट और ग्लवज उतारे. कुछ देर इंतजार किया और फिर पिघलते हुए स्टील की भट्टी में कूदकर अपनी जान दे दी.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











