
स्टॉकिंग और अपहरण की कोशिश के आरोप... विकास बराला को हरियाणा सरकार ने बनाया असिस्टेंट एडवोकेट जनरल
AajTak
हरियाणा सरकार द्वारा विकास बराला को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल नियुक्त करने पर विवाद खड़ा हो गया है. विकास 2017 के स्टॉकिंग केस में आरोपी रह चुके हैं. पीड़िता वर्णिका कुंडू ने कहा कि फैसला लेने वाले अधिकारी ही जवाब दें. उन्होंने न्यायपालिका में विश्वास जताया, लेकिन 8 साल बाद न्याय न मिलने पर निराशा भी जाहिर की.
हरियाणा बीजेपी के पूर्व चीफ सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को राज्य सरकार ने असिस्टेंट एडवोकेट जनरल (AAG) नियुक्त किया है, जिसकी अधिसूचना 18 जुलाई को जारी की गई. यह नियुक्ति विवादों में घिर गई है क्योंकि विकास बराला 2017 में एक हाई-प्रोफाइल स्टॉकिंग और अपहरण की कोशिश के मामले में आरोपी रह चुके हैं.
स्टॉकिंग और अपहरण की कोशिश का मामला एक आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू से जुड़ा था. इस मामले में वह और उनके साथी गिरफ्तर भी किए गए थे. अगस्त 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया था.
विकास बराला बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व हरियाणा बीजेपी प्रमुख सुभाष बराला के बेटे हैं. उन्हें दिल्ली में हरियाणा की लीगल सेल का प्रतिनिधित्व करने के लिए 7 कानूनी अधिकारियों में शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा में पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड अटैक: BKI के 3 आतंकी गिरफ्तार, PAK से हो रही थी फंडिंग
हरियाणा सरकार की तरफ से 96 लॉ ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं, जिनमें एडिशनल एडवोकेट जनरल, सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल, डिप्टी एडवोकेट जनरल और असिस्टेंट एडवोकेट जनरल शामिल हैं. ये सभी अधिकारी पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट (चंडीगढ़) और दिल्ली में राज्य की ओर से पेश होंगे.
विकास बराला की नियुक्ति पर क्या बोलीं वर्णिका कुंडू?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










