
स्टेशन की छत उड़ी, घर की दीवार ढहने से 2 की मौत, कई जगह पेड़ भी गिरे... दिल्ली में दिखा बदले मौसम का कहर
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई. नबी करीम के अराकाशन रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. राहत और बचाव दल ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाला.
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई. शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, बारिश और आंधी की वजह से नुकसान भी हुआ. कई इलाकों में जगह-जगह पेड़ गिरे हैं. नबी करीम इलाके के अरकांशा रोड में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई.
इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. मलबे से सभी को निकाला जा चुका है और किसी के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं है. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी है. आम आदमी पार्टी के विधायक इमरान हुसैन ने हादसे को लेकर जानकारी साझा की और प्रशासन से मृतकों के लिए मुआवजे की मांग की है.
मृतकों की हुई पहचान
तीन मृतक में दो बिहार और एक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. बिहार के मुंगेर के 65 साल के प्रभु और मुंगेर के ही 40 साल के निरंजना की मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के 35 साल की रोशन की भी इस हादसे में जान चली गई.
स्थानीय विधायक ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










